फरीदाबाद अरावली वन क्षेत्र में कचरे की आग, अधिकारियों की अनदेखी से बढ़ा खतरा
फरीदाबाद के अरावली वन क्षेत्र में होटल और कंपनियों द्वारा फेंके गए कचरे में आग लग गई, जिस पर दमकल कर्मियों ने 25 मिनट में काबू पा लिया। ...और पढ़ें

अरावली वन क्षेत्र में लगी आग
HighLights
अरावली वन क्षेत्र में कचरे में लगी आग।
दमकल कर्मियों ने 25 मिनट में आग बुझाई।
अधिकारियों की निष्क्रियता से वन्यजीवों को खतरा।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। अरावली वन क्षेत्र में होटल और कंपनियों की ओर से कचरा फेंकने तथा उसमें आग लगाने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को वन क्षेत्र में डिलाइट फॉरएवर के समीप कचरे में आग लगा दी गई।
वाहन चालकों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर फायर बिग्रेड के कर्मचारी पहुंचे और करीब 25 मिनट में आग पर काबू पाया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि अरावली वन क्षेत्र से लगते हुए सैकड़ों फार्म हाउस और मैरिज गार्डन बने हुए हैं। कुछ मैरिज गार्डन और फार्म हाउस संचालक यहां से निकलने वाला कचरा प्रतिदिन वन क्षेत्र में डंप करते हैं।
वहीं आस-पास के रिहायशी क्षेत्र के लोग भी वन क्षेत्र में ही कचरा फेंकते हैं। पिछले एक महीने से कचरा में आग लगाने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन वन विभाग के अधिकारी, पुलिस और नगर निगम की ओर से इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। भीषण गर्मी में अधिकारी अधिक ध्यान देने की बजाय अनदेखी कर रहे हैं।
कचरे से जंगल में आग फैलने का खतरा
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि अरावली वन क्षेत्र में भारी संख्या में सूखे पेड़ हैैं। यदि कचरे से आग जंगल में फैल गई तो स्थिति भयावह हो सकती है। आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल होगा। साथ ही इसका वन क्षेत्र में मौजूद वन्यजीवों पर भी असर पड़ेगा। भीषण गर्मी और आग के कारण तपिश से वन्यजीव बेहाल हो जाएंगे। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।
सूचना के बाद मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भेज दी गई थी। आग पर काबू पा लिया गया है। वन क्षेत्र के आस-पास गश्त बढ़ाई जाएगी, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो सके।
-नरेश, इंचार्ज, अनखीर चौकी।