विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में अवैध कालोनियों पर चला बुलडोजर, 20 डीपीसी, 18 बाउंड्रीवाल और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Published: Wed, 30 Sep 2026 01:55 AM (GMT+05:30)

फरीदाबाद में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने बसेलवा और कांवरा गांवों में चार अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। इस ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की।

  2. बसेलवा और कांवरा गांवों में चार अवैध कॉलोनियां ध्वस्त हुईं।

  3. 20 डीपीसी, 18 बाउंड्रीवाल और सड़क नेटवर्क हटाए गए।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। अवैध कालोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की टीम ने बसेलवा और कांवरा गांव के रेवेन्यू क्षेत्र में विकसित की जा रही चार अनधिकृत कालोनियों पर बुलडोजर चलाया।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान कालोनियों में किए गए अवैध निर्माण, प्लाटिंग के लिए तैयार सड़क नेटवर्क और अन्य ढांचों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया।

सड़क नेटवर्क भी उखाड़ा

विभाग के अनुसार बसेलवा गांव के रेवेन्यू क्षेत्र में करीब चार एकड़, तीन एकड़ और तीन एकड़ क्षेत्र में तीन अलग-अलग अवैध कालोनियां विकसित की जा रही थीं। वहीं कांवरा गांव में करीब दो एकड़ क्षेत्र में अनधिकृत कालोनी विकसित की जा रही थी।

टीम ने चारों स्थानों पर पहुंचकर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। अभियान के दौरान 20 डीपीसी, 18 बाउंड्रीवाल और छह स्ट्रक्चर ध्वस्त किए गए। इसके अलावा दो निर्माणाधीन वर्कशाप को भी गिरा दिया गया। अवैध कालोनियों में प्लाट काटने के लिए तैयार किया गया सड़क नेटवर्क भी जेसीबी से उखाड़ दिया गया।

भारी पुलिसबल तैनात 

कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम ने प्लाटिंग करने वालों को भविष्य में नियमों का उल्लंघन नहीं करने की चेतावनी दी। कार्रवाई के दौरान विरोध की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अधिकारी यजन चौधरी भी मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की।

यह भी पढ़ें- मेरठ के उल्देपुर में कैसे बसीं और किसने बसाईं अवैध कॉलोनियां, न्यायिक आयोग करेगा जांच; MDA अफसरों की बढ़ी धड़कनें

यह भी पढ़ें- बिजनौर में नेशनल हाईवे पर काटीं अवैध कॉलोनियां: 37 प्रॉपर्टी डीलरों को बुलडोजर कार्रवाई का खतरा