Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में स्नातक दाखिले का आज अंतिम मौका, रात में बंद होगा पोर्टल; छूटे छात्रों को करना होगा इंतजार

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 11:36 AM (IST)

    फरीदाबाद में स्नातक दाखिले की पहली मेरिट लिस्ट के छात्रों के लिए आज अंतिम मौका है। देर रात पोर्टल बंद हो जाएगा, जिसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट 29 जुलाई क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पहली मेरिट लिस्ट दाखिले का आज अंतिम दिन।

    2. दाखिला न लेने वालों को प्राथमिकता नहीं मिलेगी।

    3. दूसरी मेरिट लिस्ट 29 जुलाई को होगी जारी।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। पहली मेरिट लिस्ट में शामिल छात्रों के पास स्नातक के विभिन्न कोर्स में दाखिला लेने का आज अंतिम मौका है। देर रात को उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा।

    मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद भी दाखिला नहीं लेने वाले छात्रों को दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट में प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। उन्हें इसके बाद दाखिला के लिए ओपन काउंसिलिंग का इंतजार करना पड़ेगा।

    जिले के निजी और राजकीय कालेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर की दाखिला प्रक्रिया चल रही है। स्नातक के विभिन्न कोर्स में दाखिला के लिए 22 जुलाई को उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई थी।

    चयनित छात्रों को फीस जमा कराकर दाखिला सुनिश्चित करने का 27 जुलाई तक का समय दिया गया है। 22 से 26 जुलाई देर रात तक लगभग 1500 छात्रों ने दाखिला लिया है। मंगलवार से दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।

    29 जुलाई को जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट

    28 जुलाई को प्रोविजनल और 29 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसमें शामिल छात्रों के पास तीन अगस्त तक फीस का भुगतान कर दाखिला सुनिश्चित करने का समय रहेगा। चार अगस्त को रिक्त सीटों की सूची जारी की जाएगी।

    इसके बाद दाखिला पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। छात्र पांच अगस्त को आवेदन कर सकेंगे। छह से 12 अगस्त तक सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ छात्र फिजिकल काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे।

    यह भी पढ़ें- नारनौल में अब कमजोर छात्रों के लिए अलग होगी पढ़ाई, सरकारी स्कूलों में रोज लगेगी 'रिकवरी क्लास'

    खबरें और भी