फरीदाबाद बिजली निगम की बड़ी लापरवाही, पार्कों और नागरिक अस्पताल के गेट पर लटक रहे मौत के तार
बिजली निगम की लापरवाही से फरीदाबाद के कई इलाकों, खासकर पार्कों और नागरिक अस्पताल के प्रवेश द्वार पर बिजली के तार लटक रहे हैं। ...और पढ़ें

फरीदाबाद जिला नागरिक अस्पताल परिसर का यह हाल। जागरण
HighLights
फरीदाबाद में बिजली के तार जगह-जगह लटके, हादसों का डर।
पार्कों और नागरिक अस्पताल के प्रवेश द्वार पर लटकते तार।
बिजली निगम की लापरवाही, अधिकारी सुधार के निर्देश दे रहे।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली निगम की लापरवाही के चलते जगह-जगह बिजली की तार लटकी पड़ी हैं। जब कभी आंधी आती है या वर्षा होती है तो ऐसे में हादसे की आशंका बन जाती है।
कई जगह तार पेड़ों की टहनियोंं के बीच झूल रही हैं। बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों का इस तरफ ध्यान ही नहीं है। इस मामले में कई पार्कों की स्थिति खराब है।
पांच नंबर डी ब्लॉक तथा प्याली चौक के पार्क में बिजली की तार लटक रही है। पार्क में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सैर करने आते हैं।
नागरिक अस्पताल के प्रवेश द्वार पर लटक रहा तार
ऐसे ही नागरिक अस्पताल के प्रवेश द्वार पर बिजली की तार लटक रही है। अस्पताल परिसर में ही कई तार पेड़ों की टहनियों के बीच में से निकल रहे हैं। वर्षा होने पर हादसे की आशंका बनी हुई है।
हैरानी की बात है कि बिजली निगम के एसडीओ, जेई और लाइनमैन इस स्थिति में सुधार नहीं कर पा रहे हैं। इस बारे में बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र ढुल ने बताया कि समय-समय पर पेड़ों की टहनियाें की छंटाई की जाती है।
संबंधित एसडीओ को आदेश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र के पार्कोंं की स्थिति देखें और वहां सुधार करें।
यह भी पढ़ें- 'मैं कभी भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकता हूं, जंग खा रहा हूं, मैं अब किसी काम का नहीं, बिजली वाले बाबू- मुझे जल्दी हटा दो'
यह भी पढ़ें- चौराहों से हटेंगे बिजली के पोल, अंडरग्राउंड होंगी तारें; देखिए बरेली का मास्टर प्लान