Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में बिजली डिफाल्टरों का खेल, लाइनमैन की मदद से ले रहे नए कनेक्शन

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 03:36 PM (IST)

    फरीदाबाद में बिजली निगम के डिफाल्टर बकाया होने के बावजूद लाइनमैनों की मिलीभगत से नए कनेक्शन ले रहे हैं। ग्रेटर फरीदाबाद के खेड़ी कलां सब-डिवीजन में 28 ...और पढ़ें

    फरीदाबाद में बिजली निगम के डिफाल्टर बकाया होने के बावजूद लाइनमैनों की मिलीभगत से नए कनेक्शन ले रहे हैं। इमेज एआई

    फरीदाबाद में बिजली निगम के डिफाल्टर बकाया होने के बावजूद लाइनमैनों की मिलीभगत से नए कनेक्शन ले रहे हैं। इमेज एआई

    अनिल बेताब, फरीदाबाद। अगर आपने अपने घर में या संस्थान के लिए बिजली कनेक्शन लेना है तो आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही आपको कनेक्शन मिलेगा। दस्तावेजों में कोई कमी हुई तो कनेक्शन लटक सकता है। हां, अगर आप किसी लाइनमैन या अन्य कर्मचारी को किसी तरीके से खुश कर देते हैं तो डिफाल्टर होने के बाद भी आप उस घर में दूसरा नया कनेक्शन ले सकते हैं।

    जिस घर पर पहले से ही लाखों रुपये बकाया चल रहा हो। बिजली निगम के रिकॉर्ड में आप भले ही डिफाल्टर हैं, मगर अपने परिवार के दूसरे सदस्य के नाम से आप जैसे-तैसे जुगाड़ करके मीटर लगवाने मेें सफल हो सकते हैं। कायदे-कानून की बात करें तो डिफाल्टर्स के यहां नए मीटर लगाने की अनुमति नहीं है।

    फिर भी ग्रेटर फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में धड़ल्ले से डिफाल्टर्स बिजली कर्मचारियों को राजी करके नए मीटर लगवा रहे हैं। ग्रेटर फरीदाबाद के खेड़ी कलां सब डिवीजन क्षेत्र में इस तरह की अधिक गड़बड़ी सामने आई है। ग्रेटर फरीदाबाद के कई गांवों में डिफाल्टर्स खुल कर बिजली चोरी कर रहे हैं। बिजली निगम की ओर से बिजली चोरी अभियान के तहत की गई कार्रवाई में

    लाइनमैन के खेल पता चल रहे हैं। नया कनेक्शन देने के मामले में आमतौर पर लाइनमैन ही फील्ड में जाते हैं। उन्हें ही पता होता है कि पहले कहां मीटर लगा हुआ है और अब नया कहां लगना है।

    जब लाइनमैन से सैटिंग हो जाती है तो सब कुछ ठीक हो जाता है। एसडीओ औ जेई फील्ड में भले ही कम जाते हैं, फिर भी उनकी जवाबदेही से इंकार नहीं किया जा सकता है।

    पहले बिजली चोरी की, फिर जुगाड़ से नया मीटर लगवा लिया

    राकेश कुमार, डिफॉल्टर, इस पर बिजली निगम का 80 हजार रुपये बकाया चल रहा है। बिजली निगम ने कनेक्शन काट दिया था। थोड़े दिन बिजली चोरी करके काम चलाया। फिर किसी के साथ मिल कर जुगाड़ कर के परिवार के दूसरे सदस्य के नाम से मीटर लगवा लिया। बिजली निगम की टीम ने डिफाल्टर्स के यहां छापेमारी की तो वहां नया मीटर लगा मिला।

    बिजली चोरी में भी आगे हैं डिफाल्टर्स

    डिफाल्टर्स बिजली चोरी में भी आगे चल रहे हैं। इनमें खेड़ी सब डिवीजन हाल अधिक खराब है। यहां खेड़ी रोड, इंदिरा कांपलेक्स, भारत कालोनी, सूरदास कालोनी, ओम एन्क्लेव के आसपास के क्षेत्र में गड़बड़ी अधिक है।

    खबरें और भी

    रिकॉर्ड: बिजली निगम, ग्रेटर फरीदाबाद डिवीजन
    विवरण आंकड़े
    डिफाल्टर्स की संख्या 2800
    जुर्माना राशि 37 करोड़ रुपये
    बिजली चोरी पकड़ी गई 181
    डिफाल्टर्स के यहां नए कनेक्शन मिले 230

    एसई से नहीं हो पाई बात

    बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता जितेंद्र ढुल से संपर्क करने का प्रयास किया गया, मगर बातचीत नहीं हो पाई। हमने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान तेज किया हुआ है। बिजली चोरी के मामले सामने आए हैं। बहुत से डिफल्टर्स भी मिले हैं , जो बिजली चाेरी कर रहे हैं। उनसे बकाया राशि की वसूली के साथ अब जुर्माना राशि भी वसूल की जाएगी।

    -पंकज पंवार, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम , ग्रेटर फरीदाबाद।