फरीदाबाद में कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज ठप, पुलिस और सफाई कर्मियों के बीच झड़प
फरीदाबाद में नगर निगम सफाई कर्मचारियों के समर्थन में आज कई सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखा। बल्लभगढ़ ...और पढ़ें
-1788411510794_m.webp)
फरीदाबाद में सफाई कर्मियों और पुलिस कर्मियों के बीच झड़प। जागरण
HighLights
सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारियों के समर्थन में काम रोका।
बल्लभगढ़ अंबेडकर चौक पर पुलिस और सफाई कर्मचारियों में झड़प हुई।
शहर में कूड़े के ढेर, कर्मचारियों ने पुलिस के खिलाफ नारे लगाए।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में नगर निगम सफाई कर्मचारियों के समर्थन में आज गुरुवार को कई सरकारी विभागों के कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखा।
वहीं, बल्लभगढ़ अंबेडकर चौक पर पुलिस कर्मियों और सफाई कर्मचारियों के बीच में झड़प भी हुई। इस दौरान कूड़े को लेकर सफाई कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
बता दें कि पिछले कई दिन से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है, जिसकी वजह से शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इन्हीं के समर्थन में कई विभागों के कर्मचारियों ने आज कामकाज बंद रखने का एलान किया है। इस कारण आमजन को परेशानी हो सकती है।
