विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में एक लाख की रिश्वत लेते ETO और ड्राइवर गिरफ्तार, स्क्रैप से भरी गाड़ी छोड़ने के लिए मांगे थे चार लाख

Published: Wed, 26 Aug 2026 01:55 AM (IST)

फरीदाबाद में आबकारी एवं कराधान अधिकारी (ईटीओ) सुरेंद्र पूनिया और उनके चालक रामबाबू को स्क्रैप से भरी गाड़ी छोड़ने के ...और पढ़ें

ईटीओ सुरेंद्र पूनिया (बाएं) और उसका चालक रामबाबू एसीबी की गिरफ्त में। सौ- पीआरओ

ईटीओ सुरेंद्र पूनिया (बाएं) और उसका चालक रामबाबू एसीबी की गिरफ्त में। सौ- पीआरओ

HighLights

  1. ईटीओ सुरेंद्र पूनिया और चालक रामबाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार।

  2. स्क्रैप गाड़ी छोड़ने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत।

  3. एसीबी ने फरीदाबाद में की कार्रवाई, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। स्क्रैप से भरी गाड़ी छोड़ने की एवज में एक लाख रुपये रिश्वत लेते आबकारी एवं कराधान अधिकारी (ईटीओ) सुरेंद्र पूनिया और उसके चालक रामबाबू को राज्य सतर्कता एंव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर दिल्ली में लक्की बाबा ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करता है। कंपनी की गाड़ियों की देखभाल और रूट पास कराने की जिम्मेदारी उसके पास है। 10 अगस्त को ईटीओ सुरेंद्र पूनिया ने उनकी ट्रांसपोर्ट की लखनऊ से आ रही स्क्रैप से भरी हुई गाड़ी को फरीदाबाद में पकड़ लिया था।

इसकी सूचना मिलते ही वह रात में ही सीकरी में ईटीओ सुरेंद्र पूनिया से मिला। उसने कहा कि इसकी पैनल्टी 10 लाख रुपये बनती है। उसने चार लाख रुपये में गाड़ी छोड़ने की बात की। साथ ही आश्वासन दिया कि आगे से उनकी गाड़ी नहीं पकड़ेगा।

मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

इसके बाद शिकायतकर्ता सुरेंद्र पूनिया से सेक्टर-11 में उसके आवास पर मिला। वहां तय हुआ कि दो लाख रुपये 15 अगस्त के बाद और दो लाख रुपये इसके दो तीन दिन बाद देने होंगे। सुरेंद्र पूनिया का ड्राइवर रामबाबू इस पूरे प्रकरण में साथ था और वह भी रिश्वत की बात कर रहा था।

शिकायतकर्ता ने इस बारे में एसीबी को शिकायत दे दी। एसीबी ने जाल बिछा दिया। मंगलवार को शिकायतकर्ता एक लाख रुपये लेकर पेशगी देने के लिए सेक्टर-12 ईटीओ के कार्यालय पहुंचा। वहां ईटीओ के चालक रामबाबू और ईटीओ सुरेंद्र को रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति रद होने पर हंगामा, अधिकारियों पर रिश्वतखोरी का आरोप

यह भी पढ़ें- नूंह में ACB का एक्शन, पेंशन बनाने के लिए 9 हजार रिश्वत लेता समाज कल्याण विभाग का सेवादार गिरफ्तार