फरीदाबाद में डीबीसी वाले उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग कराने की अवधि बढ़ कर 35 दिन हुई
पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण गैस संकट के चलते फरीदाबाद में डीबीसी उपभोक्ताओं के लिए गैस सिलेंडर बुकिंग अवधि 25 से बढ़ाकर 35 दिन कर दी गई है। एलपीजी ...और पढ़ें

घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग अवधि बढ़ा कर अब 35 दिन कर दी गई है।
HighLights
डीबीसी उपभोक्ताओं के लिए गैस बुकिंग अवधि 35 दिन हुई।
पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण गैस संकट प्रमुख वजह।
सिंगल कनेक्शन वालों को 25 दिन, उज्ज्वला को 45 दिन।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण पैदा हुआ गैस संकट अभी कम होता नहीं दिख रहा। शायद यही वजह है कि घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग जो पहले 21 दिन से बढ़ा कर 25 दिन की गई थी, वह अवधि बढ़ा कर अब 35 दिन कर दी गई है। मंगलवार देर शाम एलपीजी कंपनियों की ओर से संशोधित बुकिंग अवधि के निर्देश गैस एजेंसियों के पास आए हैं।
इंडियन ऑयल से जुड़ी एक गैस एजेंसी के संचालक ने इसकी पुष्टि की। वैसे यह अवधि उन उपभोक्ताओं के लिए बढ़ाई गई है, जिनके पास एक नंबर पर दो गैस सिलिंडर हैं। एलपीजी कंपनी के अनुसार इन्हें डीबीसी (डबल बाटल कनेक्शन)कहा जाता है।
सिंगल बॉटल कनेक्शन वालों के लिए अवधि 25 दिन रहेगी
एसबीसी यानी सिंगल बॉटल कनेक्शन वालों के लिए अवधि पहले की भांति 25 दिन ही रहेगी। यह अवधि उस दिन से तय होती है, जब किसी उपभोक्ता की डिलीवरी जिस पिछली तारीख पर हुई थी। इसी तरह से पीएम उज्जवला योजना के तहत जो उपभोक्ता हैँ, उनकी बुकिंग 45 दिन है।