विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कस्टम अधिकारी बनकर फरीदाबाद के युवक से दो लाख की ठगी, साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज

Published: Tue, 20 Oct 2026 03:41 PM (IST)

फरीदाबाद में एक युवक कस्टम अधिकारी बनकर ठगी का शिकार हो गया, जिससे ठगों ने दो लाख रुपये ऐंठ लिए।

फरीदाबाद ठगी का शिकार ( एआई जेनरेटेड इमेज )

फरीदाबाद ठगी का शिकार ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. फरीदाबाद में कस्टम अधिकारी बनकर युवक से ठगी।

  2. ठगों ने सूर्या कांत मिश्रा से दो लाख रुपये ऐंठे।

  3. साइबर पोर्टल पर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की गई।

हरेंद्र नागर, जागरण संवाददाता। कस्टम अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। ठगों ने खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के पास रहने वाले एक युवक से कथित तौर पर दो लाख रुपये ठग लिए।

शिकायतकर्ता सूर्या कांत मिश्रा ने साइबर पोर्टल पर दर्ज शिकायत में बताया कि 18 अक्टूबर 2026 को उसके साथ कस्टम अधिकारी और क्राइम ब्रांच अधिकारी के नाम पर धोखाधड़ी हुई।

आरोपी ने कार्रवाई के नाम पर झांसे में लिया

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने सरकारी अधिकारी बनकर उसे कार्रवाई के नाम पर झांसे में लिया और उससे रकम ट्रांसफर करवा ली। ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर की जानकारी भी शिकायत में दी गई है।

साइबर शिकायत के अनुसार, पीड़ित के कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक खातों से पांच लेनदेन के जरिये कुल दो लाख रुपये ट्रांसफर हुए।

बैंकिंग रिकार्ड में रकम आगे सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, स्टेट बैंक आफ इंडिया और त्रिपुरा ग्रामीण बैंक के खातों तक पहुंची। कुछ रकम एटीएम से निकाली गई, जबकि कुछ लेनदेन पर बैंक की ओर से रोक लगाई गई।

यह भी पढ़ें- ₹96 लाख से संवरेगा सेक्टर-52 का भूजल, पार्कों में हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की तैयारी शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।