Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड मार्ग पर निर्माण कार्य ठप, PWD को चार महीने से नहीं मिल रहे पाइप

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 12:01 PM (IST)

    फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड मार्ग पर पेयजल की लाइन बदलने के लिए पीडब्ल्यूडी को चार महीने से पाइप नहीं मिल रहे, जिससे पिलर डालने का काम ठप है। ...और पढ़ें

    AI जनरेटेड।

    AI जनरेटेड।

    HighLights

    1. मोहना एलिवेटेड मार्ग पर पेयजल लाइन के पाइप नहीं मिल रहे।

    2. चार महीने से पिलर डालने का काम रुका हुआ है।

    3. पीडब्ल्यूडी दिसंबर 2026 तक काम पूरा करने को प्रयासरत।

    फरीदाबाद, सुभाष डागर। फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड मार्ग पर पेयजल की लाइन को बदलने के लिए पिछले चार महीने से पीडब्ल्यूडी को पाइप नहीं मिल रहे। यह लाइन जैन कॉलोनी के बूस्टर से पंचायत भवन के प्रांगण में बनाए गए बूस्टर के लिए जाती है।

    पाइपलाइन न बदले जाने के कारण पिछले चार महीने से पिलर डालने का काम ठप पड़ा हुआ है। चार दिन पहले पीडब्ल्यूडी के अधीक्षक अभियंता मनोज ओला ने एलिवेटेड साइट का निरीक्षण किया था।

    निर्माण कार्य पूरा होने की चुनौती

    वहीं, निरीक्षण के दौरान ओला ने पीडब्ल्यूडी के विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार को एलिवेटेड के काम को दिसंबर-2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए। यदि इसी तरह से पाइपलाइन के कारण काम ठप रहा तो योजना का निर्माण कार्य अंतिम तारीख तक कैसे पूरा हो जाएगा।

    पीडब्ल्यूडी के उपमंडल अधिकारी रवि इंद्र सिंह का कहना है कि वह पाइप लेने के लिए एफएमडीए से बातचीत कर रहे हैं। जल्दी ही पाइप को लाकर लाइन को बदल दिया जाएगा।