विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से काटी गर्दन

Published: Fri, 16 Oct 2026 12:18 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 16 Oct 2026 07:51 PM (GMT+05:30)

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में गोपाल नामक व्यक्ति की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई।

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात।

  2. गोपाल की गर्दन धारदार हथियार से काटकर की गई हत्या।

  3. पत्नी, प्रेमी और बेटी पर लगा हत्या का गंभीर आरोप।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र श्याम कॉलोनी पार्ट एक में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गर्दन काटकर हत्या कर दी। मृतक का नाम गोपाल था। वह मूलरूप से हाथरस के कुंवरपुर गांव का रहने वाला था।

यहां डीएलएफ इंडस्ट्रियल क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में मशीन आपरेटर की नौकरी करता था। पत्नी काजल, बेटी व दो बेटों के साथ गांव में रहती है। गोपाल यहां श्याम कॉलोनी पार्ट एक में किराये के मकान में अकेला रहता था।

'पापा की तबीयत खराब है आप जल्दी आ जाओ'

गोपाल के भाई अशोक ने बताया कि दो दिन पहले काजल बेटी शालिनी व दो बेटों को लेकर श्याम कॉलोनी गोपाल के पास आई थी। बृहस्पतिवार शाम गोपाल की बेटी शालिनी ने अशोक को फोन करके बताया कि पापा की तबीयत खराब है, आप जल्दी फरीदाबाद आ जाओ।

WhatsApp Image 2026-10-16 at 15.19.41

मृतक गोपाल की फाइल फोटो।

अशोक परिवार के अन्य लोगों को लेकर श्याम कॉलोनी पहुंचा। यहां उन्होंने गोपाल का खून से लथपथ शव देखा। चाकू से उसकी गर्दन काटी गई थी। अशोक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और पूछताछ के बाद काजल को हिरासत में ले लिया। उसने पूछताछ में बताया कि अपने प्रेमी योगेंद्र के साथ मिलकर उसने रास्ते से हटाने के लिए गोपाल की हत्या की है। योगेंद्र कुंवरपुर हाथरस का रहने वाला है।

गोपाल की हत्या के लिए योगेंद्र को काजल ने बुलाया था‌

काजल ने गोपाल की हत्या के लिए उसे गांव से बुलाया था। वारदात के समय गोपाल और काजल एक कमरे में सो रहे थे, बच्चे दूसरे कमरे में थे। काजल ने अपने कमरे में योगेंद्र को बुला लिया, दोनों ने मिलकर गोपाल की हत्या कर दी। हत्या के बाद योगेंद्र फरार हो गया था। जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

काजल तीन साल से योगेंद्र के संपर्क में है। पल्ला थाना प्रभारी सत्यप्रकाश के अनुसार काजल और योगेंद्र के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गोपाल के भाई अशोक ने उसकी बेटी शालिनी पर भी हत्या का संदेह जताया था, मगर फिलहाल शालिनी की संलिप्तता नहीं मिली है।

 

यह भी पढ़ें- दर्जनभर नकाबपोशों ने युवक की दोनों टांगें तोड़ीं, 4 मिनट तक सड़क पर घसीटा...; रोंगटे खड़े कर देगा CCTV

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।