विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

500 लोगों से कर चुके थे ठगी, फरीदाबाद में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश; सरगना समेत 7 आरोपी दबोचे

Updated: Sun, 16 Aug 2026 11:35 AM (IST)

फरीदाबाद पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर सरगना समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के बहाने लोगों से ओटीपी लेकर 400-500 लोगों को ठगी का शिकार बना चुके थे।

ठगी मामले में सरगना समेत सात आरोपी गिरफ्तार। फोटो - AI जनरेटेड

ठगी मामले में सरगना समेत सात आरोपी गिरफ्तार। फोटो - AI जनरेटेड

HighLights

  1. फरीदाबाद में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार।

  2. क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के बहाने करते थे ठगी।

  3. आरोपियों ने 400-500 लोगों को बनाया शिकार।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में साइबर थाना एनआई टी की टीम ने फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए सरगना समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित एक होटल में कॉल सेंटर चलाकर लोगों को क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और अन्य बैंकिंग सेवाओं के नाम पर ठगी करते थे।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने करीब 400 से 500 लोगों को ठगी का शिकार बनाने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से 14 मोबाइल फोन और 14 सिम कार्ड बरामद किए हैं।

मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सीकरी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 27 जुलाई को उसके पास एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को क्रेडिट कार्ड सेवा से जुड़ा बताते हुए लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया और ओटीपी हासिल कर उसके खाते से 65,040 रुपये निकॉल लिए। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

फर्जी कॉल सेंटर का सरगना था ध्रुव

जांच के दौरान पुलिस ने निखिल, आकाश, ध्रुव, सुनील, नितिन और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि ध्रुव फर्जी कॉल सेंटर का सरगना था, जबकि नितिन डाटा, मोबाइल और सिम उपलब्ध कराता था। अन्य आरोपी कॉलर के रूप में काम करते थे।

यह भी पढ़ें- नोएडा में फर्जी कॉल सेंटरों पर बड़ा एक्शन, नौकरी और इंश्योरेंस के नाम पर ठगने वाले 4 जालसाज गिरफ्तार

आरोपी अलग-अलग बहाने से लोगों से बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी और ओटीपी हासिल कर ठगी करते थे। ठगी की रकम से ऑनलाइन सामान खरीदने के बाद उसे कम कीमत पर बेचकर रकम को खपाते थे। पुलिस बरामद मोबाइल और सिम की जांच कर रही है। ध्रुव और नितिन के खिलाफ पहले भी साइबर अपराध के मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है।