साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को मिला तोहफा, चुना गया 'साइबर हीरो ऑफ द वीक'
फरीदाबाद साइबर थाना एनआईटी के तीन पुलिसकर्मियों को 'साइबर हीरो ऑफ द वीक' चुना गया है। उन्होंने चार साइबर ठगी ...और पढ़ें

फरीदाबाद के तीन पुलिसकर्मी बने साइबर हीरो ठगों के नेटवर्क का किया भंडाफोड़ ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
साइबर थाना एनआईटी के तीन पुलिसकर्मी 'साइबर हीरो' बने।
चार साइबर ठगी मामलों में आठ आरोपितों को किया गिरफ्तार।
तकनीकी विश्लेषण से ठगों के नेटवर्क तक पहुंची पुलिस टीम।
हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई कर चार मामलों में आठ आरोपितों को गिरफ्तार करने वाली साइबर थाना एनआईटी की टीम के तीन पुलिसकर्मियों को साइबर हीरो ऑफ द वीक चुना गया है।
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक ने उपनिरीक्षक भूपेंद्र, उपनिरीक्षक राजेश और सिपाही विकास को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इन जगहों से आरोपी गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, टीम ने वर्ष 2026 के चार अलग-अलग साइबर ठगी के मामलों को सुलझाते हुए आरोपितों को राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, फरीदाबाद और अन्य स्थानों से गिरफ्तार किया।
इनमें लिंक भेजकर फोन हैक कर 56 हजार रुपये ठगने के मामले में चार आरोपित पकड़े गए। नौकरी दिलाने के नाम पर एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर 90 हजार रुपये ठगने के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार हुआ। फर्जी पैसे जमा होने का मैसेज भेजकर 22,500 रुपये ठगने के मामले में राजस्थान के डीग से एक आरोपित पकड़ा गया।
साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी
क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वाने के नाम पर 70,941 रुपये की ठगी के मामले में बिहार के भोजपुर से आरोपित गिरफ्तार किया गया। पुलिसकर्मियों ने तकनीकी विश्लेषण और डेटा की मदद से आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।
डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर तकनीकी दक्षता और टीमवर्क से साइबर अपराधियों तक पहुंचना पुलिस की प्राथमिकता है।
यह भी पढ़ें- इस फेस्टिव सीजन मिलावटखोरों की खैर नहीं, अब एक्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी