फरीदाबाद में तेज रफ्तार डंपर ने पुलिसकर्मियों की बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत; ड्राइवर फरार
फरीदाबाद के सोहना रोड पर हुए सड़क हादसे में ट्रैफिक पुलिसकर्मी नवीन और उनके साथी अभिषेक की कुछ देर के ...और पढ़ें

एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। एआई इमेज
HighLights
सोहना रोड पर सड़क हादसे में दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की मौत
साथी पुलिसकर्मी अभिषेक की मौत इलाज के दौरान हुई
तेज रफ्तार डंपर ने पुलिस की मोटरसाइकिल को टक्कर मारी
हरेंद्र नागर, फरीदाबाद। सरूरपुर में सोहना रोड पर इंडियन आयल पेट्रोल पंप के पास एक सड़क हादसे में ट्रैफिक पुलिसकर्मी नवीन और उनके साथी अभिषेक की कुछ देर के अंतराल में मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इसके कारण यह हादसा हो गया है।
ड्राइवर डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसा मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मारने से हुआ। मोटरसाइकिल डंपर के नीचे आ गई। पुलिसकर्मियों ने हेलमेट लगाया हुआ था।दूसरे पुलिसकर्मी अभिषेक की भी मौत हो गई है। दोनों ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे। वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर सोहना रोड से सरूरपुर की तरफ जा रहे थे।
यह खबर अपडेट की जा रही है...
