विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में फैक्ट्री के मैनहोल साफ करने उतरे एक सफाईकर्मी की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

By Deepak PandayEdited By: Sonu Suman
Published: Mon, 10 Aug 2026 05:27 PM (IST)

फरीदाबाद में एक फैक्ट्री के मैनहोल की सफाई करते समय एक सफाईकर्मी असलम की मौत हो गई, जबकि दूसरा बंटी ...और पढ़ें

फरीदाबाद में मैनहोल सफाई के दौरान बड़ा हादसा, एक सफाईकर्मी की मौत।

फरीदाबाद में मैनहोल सफाई के दौरान बड़ा हादसा, एक सफाईकर्मी की मौत।

HighLights

  1. फरीदाबाद में मैनहोल सफाई करते एक कर्मी की मौत।

  2. बिना सुरक्षा किट के काम करने से दम घुटने का आरोप।

  3. पुलिस फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी में।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सेक्टर-25 स्थित फैक्ट्री के मैनहोल की सफाई करने उतरे एक सफाईकर्मी की मौत हो गई। जबकि दूसरे की भी हालत गंभीर है। बेहोश हुए सफाईकर्मी को पुलिस ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सेक्टर-56 आशियाना फ्लैट में रहने वाले असलम और बंटी सीवर की सफाई का काम करते हैं।

सोमवार को सेक्टर-25 स्थित प्लॉट नंबर 132 के मालिक ने दोनों को अपने फैक्ट्री के मैनहोल की सफाई के लिए बुलाया था। दोनों सुबह 10 बजे मैनहोल सफाई करने के लिए पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्ट्री के बाहर बने मैनहोल में दोनों को बिना सेफ्टी किट के उतार दिया गया था। सफाई के दौरान फैक्ट्री का कोई भी कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था। कुछ ही देर में दोनों का दम घुटने लगा। दोनों ने मदद की गुहार लगाई।

लोगों ने दोनों को मैनहोल से बाहर निकालने का प्रयास किया

आसपास के लोगों ने दोनों को मैनहोल से बाहर निकालने का प्रयास किया। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर असलम और बंटी को बाहर निकाला। असलम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बंटी को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। असलम की उम्र 34 साल और बंटी की 37 साल है।

स्वजन का आरोप है कि घटना के बाद फैक्ट्री मालिक ने अपने नाम का बोर्ड भी हटा दिया। सेक्टर-58 थाना प्रभारी ने बताया कि स्वजन की शिकायत ले ली गई है। जांच पड़ताल करके फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। इससे पहले भी सीवर में दम घुटने से युवक की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- नकली टाटा चाय का बड़ा खेल उजागर, फरीदाबाद में तीन दुकानों पर छापामारी; 387 पैकेट जब्त