विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद सेक्टर 21डी में सीवर लाइन के बाद सड़कें बदहाल, लोग परेशान

Published: Fri, 06 Nov 2026 05:14 AM (IST)

नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही से फरीदाबाद के सेक्टर-21डी में सीवर लाइन डालने के छह महीने बाद भी सड़कें मरम्मत ...और पढ़ें

फरीदाबाद सेक्टर 21डी में सीवर लाइन के बाद सड़कें बदहाल ( एआई जेनरेटेड इमेज )

फरीदाबाद सेक्टर 21डी में सीवर लाइन के बाद सड़कें बदहाल ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. सेक्टर-21डी में छह माह से सड़कें मरम्मत नहीं हुईं।

  2. सीवर लाइन डालने के बाद सड़कें कीचड़ और गड्ढों से भरीं।

  3. निवासियों को आवाजाही में भारी परेशानी, दुर्घटनाओं का डर।

निभा रजक, फरीदाबाद। नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा सेक्टर-21डी के निवासियों को भुगतना पड़ रहा है।

यहां सीवर पाइपलाइन डालने का काम पूरा हुए करीब छह महीने बीत चुके हैं, लेकिन पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है। जिससे सड़कें कीचड़ और फिसलन से भरी हुई हैं। साथ ही गड्ढे सड़क हादसे का कारण बन रहे हैं। हालात यह है कि लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो रहा है।

अधिकारियों की लापरलाही लोगों के लिए समस्या

आरडब्ल्यूए प्रधान संजय शुक्ला और स्थानीय निवासियों ने बताया कि मकान नंबर 390 से 401 तक के परिवारों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। अधिकारी और ठेकेदार की लापरवाही आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन रही है।

सड़क पर फैले कीचड़ और फिसलन के कारण बुजुर्गों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पहले जो बुजुर्ग सुबह-शाम टहलने जाते थे, अब उन्होंने बाहर निकलना बंद कर दिया है।

सड़क मरम्मत कराने की उठी मांग

सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। उन्हें स्कूल बस पकड़ने के लिए कीचड़ भरी सड़क से गुजरना पड़ता है।

निवासियों का कहना है कि सड़क की बदहाली का असर केवल आवाजाही तक सीमित नहीं है। वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। लोगों ने नगर निगम से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। खबर के संबंध में नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने खबर लिखे जाने तक जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़ें- बल्लभगढ़ में प्रदूषण का खतरनाक स्तर, फरीदाबाद की हवा भी हुई जहरीली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।