विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद के सेक्टर-23 में एक घर में सिलिंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Published: Mon, 19 Oct 2026 09:27 AM (IST)

फरीदाबाद के सेक्टर-23 में एक घर में घरेलू सिलेंडर में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग ने ...और पढ़ें

फरीदाबाद में एक घर में सिलिंडर में लगी आग। जागरण

फरीदाबाद में एक घर में सिलिंडर में लगी आग। जागरण

HighLights

  1. फरीदाबाद के सेक्टर-23 में घरेलू सिलेंडर में लगी आग।

  2. परिवार ने बुझाने का प्रयास किया, फिर दमकल को बुलाया।

  3. दमकल विभाग ने आग बुझाई, कोई जानमाल का नुकसान नहीं।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्थित मकान में सुबह अचानक से घरेलू सिलिंडर में आग लग गई। आग लगने से पूरे घर में आफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, पहले तो परिवार के सभी सदस्यों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग नहीं बुझने पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

घर में चल रही थी पूजा की तैयारी

सेक्टर-23 में रहने वाले रामनाथ ने बताया कि सुबह घर में कंजक पूजन की तैयारी चल रही थी। इस दौरान घरेलू सिलिंडर में एक दम से आग लग गई। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।

इसके बाद परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर आए तो दमकल विभाग को सूचना दे दी गई। आग लगने से किसी भी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।