विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद नगर निगम को जल्द मिलेंगे सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर, पार्षदों ने सुझाए ये नाम

Published: Mon, 26 Oct 2026 04:48 PM (IST)

फरीदाबाद नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए पार्षदों से रायशुमारी की गई। प्रतिनिधिमंडल ने ...और पढ़ें

नगर निगम सदन की बैठक के बाद सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए पार्षदों की रायशुमारी की गई। AI जनरेटेड इमेज

 नगर निगम सदन की बैठक के बाद सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए पार्षदों की रायशुमारी की गई। AI जनरेटेड इमेज

HighLights

  1. सीनियर और डिप्टी मेयर पदों के लिए रायशुमारी हुई।

  2. पार्षदों ने अपने पसंदीदा नामों का प्रस्ताव दिया।

  3. सरकार जल्द ही दोनों पदों पर घोषणा करेगी।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में नगर निगम सदन की बैठक के बाद सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए पार्षदों की रायशुमारी की गई। सरकार की ओर से जिले में दो पदों का चयन करने के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजा गया था। जिसमें मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन वेदपाल, विधायक घनश्याम अरोड़ा और पूर्व मेयर अवनीत कौर शामिल थी।

बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय अटल कमल में किया गया था। बैठक में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर समर्थित पार्षद और कैबिनेट मंत्री समर्थित पार्षद सभी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल की ओर से पहले सभी पार्षदों से दोनों पदों और संगठन को लेकर सामूहिक चर्चा की गई। इसके बाद सभी पार्षदों को एक-एक करके पूछा गया।

सूत्रों के अनुसार दोनों गुटों से दो-दो नामों की पेशकश की गई है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री समर्थित पार्षदों ने दोनों पदों पर पुराने नामों की ही आगे किया। जबकि दूसरे गुट की ओर से दो नए नाम सुझाए गए है। कुछ पार्षद ऐसे भी है। जिन्होंने अपने नाम को आगे रखा।

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी पार्षदों की रायशुमारी लेकर दोनों पदों के लिए नियुक्ति का प्रयास कर चुके हैं।

प्रदेश अध्यक्ष को प्रतिनिधिमंडल सौंपेगा नाम

पार्षदों की रायशुमारी के बाद प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष को पूरी रिपोर्ट सौंपेगा। जिसके बाद सरकार की ओर से दोनों पदों के लिए नाम की घोषणा की जाएगी। रायशुमारी में शामिल हुए पार्षदों का कहना है कि इस सप्ताह सरकार की ओर से दोनों नामों की घोषणा की जा सकती है।

सभी पार्षदों से दोनों पदों के लिए सुझाव लिए गए है। रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दी जाएगी। इसके बाद सरकार को फैसला लेना है। - वेदपाल, चेयरमैन मार्केटिंग कमेटी बोर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।