विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में सूरजकुंड दिवाली उत्सव मेला आज से शुरू, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Published: Fri, 23 Oct 2026 12:17 AM (IST)

फरीदाबाद में 23 से 26 अक्टूबर तक सूरजकुंड दिवाली उत्सव मेले के कारण यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। ...और पढ़ें

सूरजकुंड में दीवाली मेला काे लेकर रहेगा डायवर्जन। फोटो: आर्काइव

सूरजकुंड में दीवाली मेला काे लेकर रहेगा डायवर्जन। फोटो: आर्काइव

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सूरजकुंड में 23 से 26 अक्टूबर तक तीसरे सूरजकुंड दिवाली उत्सव मेला आज शुरू हो गया। मेले में दीपावली की खरीदारी, हस्तशिल्प, हथकरघा, घर की सजावट से जुड़ी वस्तुओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

ऐसे में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए फरीदाबाद यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

पुलिस उपायुक्त यातायात उत्तम के नेतृत्व में यातायात प्रबंध किए गए हैं। भारी एवं वाणिज्यिक वाहनों के लिए कुछ मार्गों पर सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक नो-एंट्री रहेगी।

आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को नियमानुसार अनुमति दी जाएगी। दिल्ली और फरीदाबाद के बीच यात्रा करने वाले लोग सूरजकुंड मार्ग की बजाय दिल्ली आगरा राजमार्ग वाला रास्ता चुनेंगे तो ट्रैफिक जाम व भीड़ से बचे रहेंगे।

इन मार्गों पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

यातायात पुलिस के अनुसार पाली चौक से एमवीएन नाका होते हुए सूरजकुंड की ओर, अनखीर चौक से सूरजकुंड की ओर, एनएचपीसी चौक से सूरजकुंड की ओर और प्रहलादपुर दिल्ली बॉर्डर से सूरजकुंड गोल चक्कर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात पुलिस ने इनके लिए वैकल्पिक रूट बनाया है। गुरुग्राम और पाली चौक की ओर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन चालक सैनिक कालोनी मोड़, मस्जिद चौक, प्याली चौक और बाटा चौक होते हुए दिल्ली आगरा राजमार्ग का इस्तेमाल करें।

प्रहलादपुर दिल्ली बॉर्डर से फरीदाबाद आने वाले वाहन बदरपुर बॉर्डर से राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते शहर में प्रवेश करें। एनएचपीसी चौक से फरीदाबाद आने वाले वाहन चालक सूरजकुंड मार्ग के बजाय राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रयोग करें।

मेले में आने वालों के लिए पार्किंग तय

वीवीआईपी पार्किंग धन्तेश्वरी गेट और होटल राजहंस के पास रहेगी। सामान्य पार्किंग के लिए होटल गोल्ड फिंच के सामने चार एकड़ भूमि, होटल ताज विवांता के सामने और उससे लगती भूमि तथा सूरजकुंड गोल चक्कर के पास एमसीएफ की भूमि निर्धारित की गई है।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़े करने, सड़क पर अनधिकृत पार्किंग से बचने और निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में 24 घंटे से बिजली संकट, गुस्साए लोगों ने NIT-2 चौक पर लगाया जाम; 20 कॉलोनियों में अंधेरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।