Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद: ट्रक की टक्कर से गायें घायल, बेकाबू भीड़ ने फूंका वाहन

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 02:17 AM (IST)

    फरीदाबाद के सेक्टर-18 में एक ट्रक ने सड़क पर बैठी गायों के झुंड को टक्कर मार दी, जिससे 7-8 गायें गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय ...और पढ़ें

    आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रक में आग लगा दी

    आक्रोशित स्थानीय लोगों ने ट्रक में आग लगा दी

    HighLights

    1. फरीदाबाद में ट्रक ने सड़क पर बैठी गायों को टक्कर मारी।

    2. दुर्घटना में सात से आठ गायें गंभीर रूप से घायल हुईं।

    3. आक्रोशित भीड़ ने ट्रक में आग लगाई, पुलिस जांच में जुटी।

    फरीदाबाद के सेक्टर-18 में एक बड़ा बवाल सामने आया है। यहां एक ट्रक चालक ने लापरवाही बरतते हुए सड़क पर बैठी गायों के झुंड को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक दुर्घटना में करीब सात से आठ गायें गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

    घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग बुरी तरह भड़क गए और उनका गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने विरोध जताते हुए ट्रक में आग लगा दी, जिससे घटनास्थल पर भारी अफरातफरी और तनाव का माहौल पैदा हो गया।

    बीच सड़क पर धू-धू कर जलते ट्रक के कारण इलाके में दहशत फैल गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और मामले की जांच में जुट गए हैं। घायल गायों के उपचार के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

    अधिक जानकारी आते ही खबर को अपडेट कर दी जाएगी...