Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद में महिला की संदिग्ध मौत, परिवार ने बिना पोस्टमार्टम कराया अंतिम संस्कार

    Updated: Tue, 10 Mar 2026 05:22 PM (IST)

    फरीदाबाद के तिगांव नागर पट्टी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने बिना पोस्टमार्टम कराए आधी रात को उसका अंतिम संस्कार कर दिय ...और पढ़ें

    फरीदाबाद के तिगांव नागर पट्टी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सांकेतिक तस्वीर

    फरीदाबाद के तिगांव नागर पट्टी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सांकेतिक तस्वीर

    फरीदाबाद (सुभाष डागर)। तिगांव नागर पट्टी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इतना ही नहीं स्वजन ने मृतक का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। स्वजन का कहना है कि महिला लंबे समय से बीमार होने के कारण परेशान थी। इसलिए उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

    जानकारी के अनुसार गांव के रहने वाले महिपाल की पत्नी अनीता लंबे समय से बीमार थी और वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। बताया गया है कि सात मार्च की रात को अनीता ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन उसे फंदा से उतार कर एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    स्वजन अस्पताल के डाक्टरों से दूसरे अस्पताल में दिखाने के बहाने शव को बाहर निकाल कर घर ले गए। निजी अस्पताल के डाक्टरों ने इसके बारे में थाना तिगांव पुलिस को सूचना दे दी। जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो वहां पर स्वजन महिला को लेकर जा चुके थे। स्वजन ने मृतक अनीता का आधी रात के बाद ढाई से तीन बजे के बीच अंतिम संस्कार कर दिया। जब पुलिस पहुंची तो पता चला की स्वजन ने मृतक का बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।

    बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार के दौरान महिला के मायके और ससुराल पक्ष के लोग भी मौजूद थे। एसीपी तिगांव अशोक कुमार वर्मा का कहना है कि इस मामले में किसी भी स्वजन ने शिकायत नहीं की है। अस्पताल ने थाने को सूचना दी थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक शव को डाक्टरों ने स्वजन को सौंप दिया। यदि इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत देगा तो जांच कराई जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: ग्रेटर फरीदाबाद को मिलेगा सीवर समस्या का समाधान, बादशाहपुर में नया STP निर्माण शुरू