Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फरीदाबाद अस्पताल के पास से मिला नर कंकाल, दो साल से बंद था कमरा; पुलिस कराएगी डीएनए जांच

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 06:49 AM (IST)

    मंगलवार को फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल में शवगृह के पास एक बंद ट्यूबवेल के कमरे से नर कंकाल मिला। आशंका है कि कंकाल दो साल पुराना है, क्योंकि कमरा ...और पढ़ें

    अस्पताल में शवगृह के पास एक बंद ट्यूबवेल के कमरे से नर कंकाल मिला।

    अस्पताल में शवगृह के पास एक बंद ट्यूबवेल के कमरे से नर कंकाल मिला।

    HighLights

    1. बादशाह खान अस्पताल के ट्यूबवेल कमरे में मिला नर कंकाल।

    2. कंकाल दो साल पुराना होने की आशंका, कमरा बंद था।

    3. पुलिस डीएनए जांच और गुमशुदा मामलों की कर रही पड़ताल।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल में शवगृह से कुछ दूर स्थित ट्यूबवेल के कमरे से मंगलवार को नर कंकाल मिला। सूचना मिलने पर एसजीएम नगर थाना की पुलिस पहुंची और कंकाल को जांच और पोस्टमार्टम के लिए ईएसआइसी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भेज दिया है। कंकाल के दो साल पुराने होने की आशंका है, क्योंकि ट्यूबवेल का कमरा दो साल से बंद रहने की बात बताई जा रही है।

    बादशाह खान अस्पताल में इन दिनों चहारदीवारी के साथ ही अन्य निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार सुबह एक मजदूर ट्यूबवेल के बंद पड़े कमरे को खोलकर उसमें कुछ सामान रखने गया था। कमरे का ताला खोलकर जैसे ही अंदर गया, उसके होश उड़ गए। कमरे में टुकड़ों में नर कंकाल पड़ा था। उसने तुरंत इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी। सीएमओ डा.जयंत आहूजा ने पुलिस को सूचना दी।

    सूचना पर एसजीएम नगर थाना, क्राइम ब्रांच और फारेंसिक साइंस की टीम मौके पर पहुंच गई। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि कंकाल किसी पुरुष का है या महिला का। कंकाल के पास से कोई ऐसी चीज नहीं मिली है, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस के अनुसार गहन जांच के बाद ही कुछ कहना संभव होगा। पुलिस कंकाल का डीएनए भी सुरक्षित कराएगी।

    थानों में दर्ज गुमशुदा के मामलों को खंगाल जा रहा

    पुलिस के अनुसार शहर स्थित एसजीएम नगर, एनआइटी, डबुआ आदि थानों मे बीते दो-तीन साल के अंतराल में दर्ज गुमशुदगी के मामलों को खंगाला जा रहा है। गुमशुदा लोगों के स्वजन और कंकाल के डीएनए जांच के बाद मिलान किया जाएगा, जिससे नर-कंकाल की पहचान हो सके।

    खबरें और भी