Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बल्लभगढ़ IMT में गाड़ी खड़ी करने का संकट होगा खत्म, 5 पार्किंग स्थल तैयार करने में जुटा HSIIDC

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 04:18 PM (IST)

    एचएसआईआईडीसी फरीदाबाद के आईएमटी में पांच नई पार्किंग साइट्स का निर्माण करेगा, जिससे कारखानों में माल लाने-ले जाने वाले वाहनों को सुविधा मिलेगी। ...और पढ़ें

    आईएमटी में यहीं बनाई जाएगी पार्किंग। फोटो: जागरण

    आईएमटी में यहीं बनाई जाएगी पार्किंग। फोटो: जागरण

    HighLights

    1. आईएमटी में पांच नई पार्किंग साइट्स बनेंगी

    2. HSIIDC कर रहा निर्माण, मिट्टी डालने का काम शुरू

    3. ट्रक चालकों को मिलेगी सुरक्षा और लूटपाट से बचाव

    जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। आईएमटी में स्थापित कारखानों के लिए माल लाने और ले जाने वाले वाहनों को जल्दी ही पार्किंग की सुविधा मिलने वाली है।

    यहां पर हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना विकास निगम (HSIIDC) पांच पार्किंग बनाने की साइट बनाकर तैयार करेगा। इसके लिए साइट पर मिट्टी डालने का काम जोरों से शुरू कर दिया है।

    आईएमटी यहां पर 1900 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। आईएमटी में अब तक करीब 500 कारखाने स्थापित हो चुके हैं। इन उद्योगों में दूसरे प्रदेशों से रोजाना सैंकड़ों ट्रक माल लेकर आते हैं और यहां दूसरे प्रदेशों को माल लेकर जाते हैं।

    अब तक इन वाहनों काे खड़ा करने के लिए आईएमटी में कोई भी पार्किंग साइट नहीं थी। इसके चलते चालकों को जहां भी खाली जगह मिल जाती वहीं पर ट्रकों को पार्किंग कर देते हैं।

    मारपीट और लूट तक हो जाती हैं

    कई बार से इससे लोगों को परेशानी होती है और बाहर से आने वाले ट्रक चालकों के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना भी घट जाती है। आईएमटी में पुलिस चौकी और थाना सदर भी है। इसके बावजूद यहां पर कई बार अपराध लूटपाट, मारपीट और हत्या की घटना घट जाती है।

    ऐसी घटनाओं को देखते हुए फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारी कई बार HSIIDC के अधिकारियों और सरकार के स्तर पर मंत्रियों के समक्ष ट्रक पार्किंग बनाने की मांग रखे चुके हैं। उद्योगपतियों की मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एचएसआइआइडीसी को यहां पर पांच पार्किंग साइट बनाने के लिए कहा है।

    आईएमटी में अलग-अलग जगह पर पांच पार्किंग साइट बनाई जाएंगी। सभी का साइज अलग है। कोई एक एकड़ की है तो कोई दो एकड़ की है। पार्किंग बनने से ट्रक चालकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। इनकी सुरक्षा बढ़ जाएगी। पार्किंग साइटों पर चौकीदार लगाए जा सकते हैं और पुलिस भी आसानी से समय-समय पर गश्त कर सकती है।

    -हेमंत शर्मा, प्रधान फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

    हमने आईएमटी में पार्किंग बनाने का काम शुरू कर दिया है। वर्षा की वजह से अभी योजना का काम ठप है। फिलहाल मिट्टी डाली जा रही है। वर्षा के बाद काम को जोरों से शुरू कर दिया जाएगा। आने वाले वर्ष से पहले पार्किंग स्थलों को बनाकर पूरी तरह से तैयार कर दिया जाएगा। आईएमटी में चल रहे उद्योगों को पार्किंग की तरफ से किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    -पुरुषोत्तम कुमार, कार्यकारी अभियंता एचएसआईआईडीसी

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद साइबर पुलिस ने 129 ठगों को दबोचा, पीड़ितों के 92 लाख रुपये कराए रिकवर

    खबरें और भी