Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फरीदाबाद में मंदिर के पास सो रहे पुजारी पर चाकू से हमला, गला रेतने से पहले आरोपियों ने लगाया धार्मिक नारा

    Updated: Sat, 29 Jun 2024 10:41 AM (GMT+05:30)

    फरीदाबाद (Faridabad Crime News) की जनता कॉलोनी निवासी एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। आरोपित ने चाकू से उसका गला रेत दिया। हैरानी तो तब हुई जब आरोपित ने ...और पढ़ें

    Faridabad Crime: मंदिर के पास सो रहे पुजारी पर चाकू से हमला।
    Faridabad Crime: मंदिर के पास सो रहे पुजारी पर चाकू से हमला।

    HighLights

    1. मंदिर के पास सो रहे पुजारी पर कुछ बदमाशों ने किया हमला।
    2. हमले से पहले आरोपियों पर धार्मिक नारा लगाने का आरोप।
    3. पुलिस ने बदमाशों की तलाश में शुरू की छानबीन।

     प्रवीन कौशिक, फरीदाबाद। जनता कॉलोनी निवासी एक युवक रवि भगत पर जानलेवा हमला हुआ। आरोपित ने चाकू से उसका गला रेता। पता चला है की गला रेतने से पहले आरोपित ने धार्मिक नारा भी लगाया था।

    पुलिस ने आरोपी की शुरू की तलाश

    गंभीर हालत में घायल रवि भगत को फोर्टिस एस्कार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुजेसर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। रवि भगत एक मंदिर पर पुजारी है। वह रात को मंदिर के पास चारपाई पर सो रहा था।

    तभी कुछ युवक आए और पहले धार्मिक नारा लगाया और उसके बाद उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने आरोपितों को इस तरह के नारे लगाते हुए सुना था। मुजे सर थाना प्रभारी कुलदीप का कहना है कि हमला जरूर किया गया है लेकिन धार्मिक उन्माद वाली बात सामने नहीं आई है।

    आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पता चलेगी हमले की वजह-पुलिस

    घायल की हालत अब ठीक बताई जा रही है पुलिस (Faridabad Police) की टीम ने आरोपितों की तलाश करनी शुरू कर दी है। यह हमला रंजिश के तहत किया गया है। आरोपितों के गिरफ्तार होने के बाद ही पता लगेगा की असली कारण क्या है।

    यह भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर बेटे को तड़पता देख सहम गए पिता, चंद मिनटों में ही लगी 50 हजार की चपत; ठगी के इस ट्रेंड से रहें सावधान

    खबरें और भी