Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Faridabad Crime: मां करती रही मिन्नतें, बेटे के सिर में ईंट मारकर आरोपियों ने कर दी हत्या

    Updated: Sat, 22 Jun 2024 02:35 PM (IST)

    महिला हमला करने वाले दोनों आरोपितों से मिन्नतें करती रही बेटे के साथ मारपीट न करने की गुहार लगाती रही। बीच-बचाव किया लेकिन आरोपित नहीं माने। उन्होंने ...और पढ़ें

    मां करती रही मिन्नतें, बेटे के सिर में ईंट मारकर आरोपियों ने कर दी हत्या
    मां करती रही मिन्नतें, बेटे के सिर में ईंट मारकर आरोपियों ने कर दी हत्या

    प्रवीन कौशिक, फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी पुलिस चौकी के अंतर्गत बांगा चौक पर रेहड़ी लगाने वाली एक बुजुर्ग महिला के सामने उसके बेटे के मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में उसकी मौत हो गई। महिला हमलावरों से मिन्नतें करती रही, लेकिन मानने की बजाए हमलावरों ने बुजुर्ग महिला के साथ भी मारपीट की। 

    थाना डबुआ में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुछ दिन पहले मृतक ने आरोपित को गाली दे दी थी। तब भी झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर आरोपित रंजिश रखे हुए था। अब पुलिस जांच कर रही है। आरोपितों की धरपकड़ की जा रही है। 

    ऐसे हुआ झगड़ा

    नेहरू कॉलोनी के मोची मोहल्ला में रहने वाली कमलेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बांगा चौक पर रोटी-सब्जी की रेहड़ी लगाती है। उसके छह बेटा और एक बेटी है। 22 वर्षीय सबसे छोटा बेटा मोहन अविवाहिता था। वह उसके साथ रेहड़ी पर काम में हाथ बंटाता था। रात को वह रेहड़ी पर खाना बना रही थी। तभी वहां नेहरू कॉलोनी निवासी मुन्ना आया। उसने मोहन पर हमला कर दिया। पूछने पर बताया कि तीन-चार दिन पहले मोहन ने उसे गाली दी थी। मुन्ना ने अपने दोस्त को बुला लिया। 

    उसने बताया कि वह हमला करने वाले दोनों आरोपितों से मिन्नतें करती रही, बेटे के साथ मारपीट न करने की गुहार लगाती रही। बीच-बचाव किया लेकिन आरोपित नहीं माने। उन्होंने एक ईंट उठाकर बेटे के सिर में दे मारी। बेटे का सिर फट गया और वह अचेत हो गया। हमलावर भाग गए। उसने बेटे को बादशाह खान नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। इसकी शिकायत पुलिस को दी। 

    खबरें और भी