Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhath Puja: दीवाली के बाद अब छठ का बेसब्री से इंतजार, सजने लगे घाट; नहाय-खाय से होगी शुरुआत

    Updated: Fri, 01 Nov 2024 02:41 PM (IST)

    Chhath Puja 2024 छठ पूजा का पावन पर्व 5 नवंबर से शुरू हो रहा है। फरीदाबाद में छठ की तैयारियां जोरों पर हैं। छठ घाटों की साफ-सफाई की जा रही है और एक-दो ...और पढ़ें

    Chhath Ghat: नहाय-खाय से पांच को होगी छठ की शुरुआत। फाइल फोटो
    Chhath Ghat: नहाय-खाय से पांच को होगी छठ की शुरुआत। फाइल फोटो

    HighLights

    1. छठ पूजा 2024 की फरीदाबाद में जोरों पर तैयारियां।
    2. छठ घाटों की हो रही साफ-सफाई।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ का पांच नवंबर को नहाय-खाय से शुभारंभ किया जाएगा। छठ के पहले दिन घरों में चावल, लौकी तथा चने की दाल बनाई जाती है।

    दाल-भात के सेवन के बाद लोग अगले दिन यानी छह नवंबर को खरना की तैयारी में जुट जाएंगे। सात को संध्या अर्घ्य है। आठ को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का समापन किया जाएगा। छठ की तैयारी में सामाजिक संस्थाएं अभी से जुट गई हैं। छठ घाटों को संवारा जाने लगा है।

    एक-दो दिन बाद से घाटों में भरा जाएगा पानी

    एक-दो दिन बाद घाटों में पानी भरा जाएगा। एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद, बड़खल, बल्लभगढ़ के साथ ही ग्रेटर फरीदाबाद में भी छठ परंपरागत तरीके से मनाई जाएगी।

    पूर्वी सेवा समिति की ओर से एसजीएम नगर के बौद्ध विहार पार्क के छठ घाट की सफाई शुरू की गई है। ऐसे ही भोजपुरी अवधी समाज की ओर से डबुआ कालोनी तथा पूर्वाचल विकास मंच के सदस्य सेक्टर तीन में छठ घाट संवार रहे हैं। छठ पूजा की तैयारी के चलते हमने पूजा स्थल की सफाई कर दी है। एक-दो दिन में घाट में पानी भर दिया जाएगा।

    रघुवर दयाल, अध्यक्ष, भोजपुरी अवधी समाज।

    हमने सेक्टर-तीन नहर के पास छठ पूजा के आयोजन की तैयारी की है। यहां घाट को संवारा जा रहा है। सात नवंबर को संध्या अर्घ्य वाले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

    सुदीश यादव, सेक्टर-तीन, पूर्वाचल विकास मंच।

    चार दिन का होगा छठ महोत्सव

    • 5 नवंबर-नहाय खाय
    • 6 नवंबर-खरना
    • 7 नवंबर-संध्या अर्घ्य
    • 8 नवंबर-उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ का समापन

    धनतेरस के दिन लगभग 200 करोड़ का हुआ कारोबार

    फरीदाबाद जिले में धनतेरस के दिन बाजारों में जमकर कारोबार देखा गया। सोने और चांदी के दाम बढ़ने के बाद भी सराफा बाजार की चमक बनी रही। धनतेरस के मौके पर यहां लगभग 200 करोड़ का कारोबार हुआ।

    इसके अलावा तीन करोड़ रुपये की 65 लग्जरी कारें बेची गई। इतनी ही नहीं बल्कि धनतेरस पर बर्तनों की खूब बिक्री देखी गई। व्यापारियों को अब दीपोत्सव और भैयादूज का बेसब्री से इंतजार है।

    रन फॉर यूनिटी में कार्यक्रम में शामिल हुए मनोहर लाल

    31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुरुग्राम के लेजर वैली ग्राउंड में आयोजित रन फॉर यूनिटी में 10 हजार से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

    खबरें और भी

    इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने भारत के राजनीतिक एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मनोहर ने आगे कहा कि आजादी के बाद जम्मू-कश्मीर में लागू धारा 370 को हटाकर देश को फिर से एकता की डोर में पिरोया गया।

    यह भी पढ़ें: Dhanteras 2024: धनतेरस पर हुआ बंपर कारोबार, अब दीपोत्सव और भैयादूज का है इंतजार