Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एशिया की सबसे ऊंची बैठे हनुमान जी की मूर्ति हरियाणा के इस जिले में मौजूद, Delhi-NCR के भक्तों का लगता है तांता

    By Monu Kumar JhaEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Mon, 29 Jan 2024 11:25 AM (IST)

    दिल्ली एनसीआर में रह रहे भगवान हनुमान जी के भक्तों के लिए एक खुशखबरी है। एशिया में सबसे ऊंची हनुमान जी(Asias tallest Hanuman statue) की बैठी अवस्था मे ...और पढ़ें

    Faridabad News: एशिया में सबसे ऊंची हनुमान जी की बैठी मूर्ति।
    Faridabad News: एशिया में सबसे ऊंची हनुमान जी की बैठी मूर्ति।

    HighLights

    1. मूर्ति की ऊंचाई लगभग 111 फीट।
    2. मंगलवार और शनिवार को लगती भक्तों की भारी भीड़।
    3. सालों तक चला निर्माण कार्य।

    डिजिटल डेस्क, फरीदाबाद। दिल्ली एनसीआर में रह रहे भगवान हनुमान जी के भक्तों के लिए एक खुशखबरी है। एशिया में सबसे ऊंची हनुमान जी की बैठी अवस्था में मूर्ति दिल्ली से सटे हरियाणा जिले के फरीदाबाद में बनी है।

    मूर्ति की ऊंचाई लगभग 111 फीट

    आपको बता दें कि इस मूर्ति की ऊंचाई करीब 111 फीट बताई गई है। यह जगह हनुमान तीर्थ स्थल के तौर पर प्रसिद्ध है। अगर इसकी लोकेशन की बात करें तो यह मूर्ति अरावली पहाड़ियों के बीच गुरुग्राम रोड पर मौजूद है।

    मंगलवार और शनिवार को लगती भक्तों की भारी भीड़

    हनुमान जी का दिन मंगलवार और शनिवार को यहां पर भक्तों का तांता लगता है। लोगों में ऐसी मान्यता है कि यहां आया हुआ कोई भी भक्त निराश होकर नहीं जाता। संकटमोचक हनुमान उसकी सभी संकटों को हर लेते हैं। यहां पर आए हुए हर भक्तों के बीच एक अलग ही उत्साह, जोश और उम्मीद की भावना देखने को मिलती है।

    यह भी पढ़ें: Budget 2024: बढ़ेगा हरियाणा के बजट का आकार, अंत्योदय और गरीब कल्याण पर बरसेगा पैसा; इस दिन से शुरू हो सकता है बजट सत्र

    सालों तक चला निर्माण कार्य

    ये तो हो गई श्रद्धा की बात अगर अब इसके निमार्ण की बात की जाए तो इस मूर्ति का निर्माण कार्य साल 2010 में शुरू हुआ था जो 2017 तक चला। इसे बनाने में राजस्थान के कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी।

    इस मूर्ति को देखने और इसके दर्शन करने वाले लोगों में दिल्ली एनसीआर के लोग सबसे ज्यादा होते हैं। यह मूर्ति अरावली के घने जंगलों के बीच स्थित है। ये वही जगह है जहां पर लोग कभी आने से पहले दस बार सोचते थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Rohtak News: CM मनोहर लाल पहुँचे अपने गाँव बनियानी, पैतृक घर में अब बच्चों के लिए बनेगी ई-लाईब्रेरी