Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Faridabad Bulldozer: फरीदाबाद में जमकर चला बुलडोजर, कई अवैध निर्माण का निगम ने किया सफाया

    Updated: Sun, 15 Sep 2024 06:40 PM (IST)

    फरीदाबाद के मवई गांव में अवैध निर्माण पर नगर निगम का बुलडोजर चला। 20 से अधिक अवैध निर्माणों को ढहा दिया गया। इसके अलावा अवैध कालोनियों के लिए बनाए गए ...और पढ़ें

    फरीदाबाद नगर निगम ने मवई गांव के पास कॉलोनी में 20 से अधिक अवैध निर्माण को ढहा दिया।
    फरीदाबाद नगर निगम ने मवई गांव के पास कॉलोनी में 20 से अधिक अवैध निर्माण को ढहा दिया।

    HighLights

    1. मवई गांव के पास की कॉलोनी में 20 से अधिक अवैध निर्माण को ढहा दिया
    2. इससे पहले जमाई कॉलोनी में बनाई जा रही अवैध फैक्ट्री को तोड़ा गया था

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने मवई गांव के पास विकसित की जा रही कॉलोनी में 20 से अधिक अवैध निर्माण को ढहा दिया। इसके अलावा अवैध कॉलोनियों के लिए बनाए गए रास्ते को भी तोड़ दिया गया। नगर निगम के अनुसार अवैध निर्माण को लेकर पहले लोगों को नोटिस दिए गए थे, ताकि वह खुद ही तोड़फोड़ कर ले।

    एडसीओ सुरेंद्र हुड्डा ने बताया कि अवैध निर्माण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले जमाई कॉलोनी में बनाई जा रही अवैध फैक्ट्री को तोड़ा गया था। दोबारा निर्माण करने पर मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

    एनआईटी मार्केट से अतिक्रमण हटाया गया

    इससे पहले, एनआईटी मार्केट में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए नगर निगम ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। इस दौरान 100 से अधिक दुकानों में तोड़फोड़ की गई। दुकानों के आगे से रेहड़ी पटरी वालों को भी हटाया गया था।

    वहीं, दुकानदारों ने तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन पुलिसबल की मौजूदगी होने के कारण तोड़फोड़ की कार्रवाई रुकी नहीं। कार्रवाई के दौरान तो एक दुकानदार अर्थमूवर मशीन के ऊपर भी चढ़ गया। इस मौके पर संयुक्त आयुक्त जितेंद्र गर्ग मौके पर मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः दुकान के सामने से हटाया जा रहा था कब्जा, तभी दुकानदार ने Bulldozer पर चढ़कर मचा दिया शोर; फिर जो हुआ...