विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान का किया शुभारंभ

By Susheel BhatiaEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Sun, 01 Oct 2023 11:53 AM (IST)

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को सेक्टर-9 की हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की मार्केट से स्वच्छता ही सेवा अभियान (Swachhata ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान का किया शुभारंभ

सुशील भाटिया, फरीदाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को सेक्टर-9 की हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की मार्केट से स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया।

उन्होंने सांकेतिक रूप से झाड़ू लगा कर शहरवासियों से स्वच्छता अभियान में आगे आने का आह्वान भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर नगारिक अपनी जिम्मेदारी समझेगा, तभी हम शहर को स्वच्छ रख पाएंगे।

Also read-

फरीदाबाद में नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की दो दिन की छुट्टियां रद्द, जानिए क्या है कारण

इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश के परिवहन एवं उच्चतर शिक्षा मंत्री मूल चंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, नरेंद्र गुप्ता, राजेश नागर, हरियाणा फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन धनेश अदलक्खा, मुख्यमंत्री के निवर्तमान राजनीतिक सचिव अजय गौड़, जिला उपायुक्त विक्रम सिंह, फरीदाबाद नगर निगम की आयुक्त मोना श्रीनिवासन, पुलिस आयुक्त राकेश आर्य सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

जहां नौ साल पहले की थी सफाई, वहां वही गंदगी नजर आई

बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक नवंबर-2014 को हरियाणा दिवस वाले दिन फरीदाबाद से ही सेक्टर-20बी में कृष्णा कालोनी में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। तब सीएम ने आह्वान किया था कि स्वच्छ हरियाणा-स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सफाई को हमें अपना स्वभाव का हिस्सा बनाना होगा।

मिशन से जुड़ा हर शख्स स्वच्छता सिपाही के रूप में काम करे। इधर अब एक बार फिर स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की पूर्व संध्या पर जब शनिवार को दैनिक जागरण ने कृष्णा कॉलोनी में उन स्थलों को देखा, जहां से मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान शुरू कराया था, वहां सीवर का पानी बहता नजर आया। गंदा पानी चारों ओर खड़ा था और उसमें पालीथिन भरी हुई थी। चारों ओर गंदगी के ढेर भी नजर आए।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि जहां से मुख्यमंत्री ने शुरुआत की थी, वहां तो अब भवन बन गया है, पर आसपास गंदगी के ढेर यूं ही पड़े हैं। यहां उस दिन के बाद से कोई सफाई कर्मी नहीं आया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।