Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Congress List: नीरज शर्मा फिर होंगे NIT सीट पर कांग्रेस के योद्धा, BJP के इस संभावित उम्मीदवार से होगी टक्कर

    Updated: Fri, 06 Sep 2024 10:58 PM (IST)

    कांग्रेस ने फरीदाबाद के एनआईटी सीट से मौजूदा विधायक नीरज शर्मा पर फिर से भरोसा जताया है। नीरज शर्मा के पिता पंडित शिवचरण लाल शर्मा भी इसी सीट से निर्द ...और पढ़ें

    कांग्रेस ने एनआईटी से अपने मौजूदा विधायक नीरज शर्मा पर भरोसा जताया।
    कांग्रेस ने एनआईटी से अपने मौजूदा विधायक नीरज शर्मा पर भरोसा जताया।

    HighLights

    1. कांग्रेस ने एनआईटी से अपने मौजूदा विधायक नीरज शर्मा पर भरोसा जताया
    2. 2019 में कांग्रेस के टिकट पर भाजपा के नगेंद्र भड़ाना को हरा कर विधायक बने

    सुशील भाटिया, फरीदाबाद। लंबी प्रतीक्षा के बाद कांग्रेस आलाकमान ने शुक्रवार देर रात को टिकटों की पहली सूची जारी की। इसमें जिले से एक मात्र सीट पर ही प्रत्याशी घोषित हुआ। कांग्रेस ने एनआईटी से अपने मौजूदा विधायक नीरज शर्मा पर भरोसा जताते हुए एक बार फिर उन्हें ही टिकट दिया है। 

    नीरज शर्मा के पिता पंडित शिवचरण लाल शर्मा भी इस सीट से 2009 में निर्दलीय विधायक बने थे और बाद में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्री भी रहे। पंडित शिवचरण के निधन के बाद परिवार ने राजनीति की विरासत नीरज शर्मा को सौंपी और 2019 में कांग्रेस के टिकट पर भाजपा के नगेंद्र भड़ाना को हरा कर विधायक बने थे। 

    लोकसभा चुनाव में यहां से बीजेपी को मिली थी बढ़त

    नीरज शर्मा के अलावा इस सीट से जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान संजीव चौधरी व अब्दुल गफ्फार कुरैशी भी दावेदार थे, पर पूर्व सीएम हुड्डा से संबंधों के चलते टिकट पाने में सफल रहे। अब उनके समक्ष यह चुनौती रहेगी कि कांग्रेस को फिर से जीत दिलाएं, यह अलग बात है कि हालिया लोकसभा चुनाव में एनआईटी क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के 41690 वोटों के अंतर से बढ़त मिली थी। ऐसे में इस अंतर को पाटने के लिए नीरज शर्मा को कड़ी मेहनत करनी होगी। बाकी यह भी पता चलेगा कि भाजपा यहां से किसे योद्धा के रूप में उतारती है। 

    एनआईटी सीट पर रोचक होगा मुकाबला

    भाजपा टिकट के जो समीकरण बन रहे हैं, उससे मुकाबला यहां रोचक हो सकता है। यहां से भाजपा के टिकट पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के बेटे निवर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी के भी उतरने के चर्चे हैं और पार्टी अपने पुराने कार्यकर्ता सतीश फागना, नीरा तोमर, यशवीर डागर को भी उतार सकती है। देवेंद्र चौधरी के उतरने की आहट पाकर ही बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना ने पंचायत बुला कर अपना रोष जताया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः Haryana Congress List: हरियाणा कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, होडल से प्रदेश अध्यक्ष उदय भान मैदान में