Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फरीदाबाद में रिहायशी इलाके के एक मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, आठ लड़कियां और एक दलाल गिरफ्तार

    Updated: Tue, 26 Dec 2023 12:53 PM (IST)

    सेक्टर-21सी के एक मकान में देह व्यापार के आरोप में सूरजकुंड थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मौके से आठ युवतियां एक दलाल और एक कार चालक को गिरफ्तार ...और पढ़ें

    फरीदाबाद में रिहायशी इलाके के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा
    फरीदाबाद में रिहायशी इलाके के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा

    HighLights

    1. सेक्टर के मकान में चल रहा था देह व्यापार
    2. एक कार चालक को भी किया गया गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सेक्टर-21सी के एक मकान में देह व्यापार के आरोप में सूरजकुंड थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मौके से आठ युवतियां, एक दलाल और एक कार चालक को गिरफ्तार किया गया है।

    महिला थाना एनआइटी की टीम को सूचना मिली थी कि पार्क प्लाजा सेक्टर-21सी के पास एक कार विमल कुमार में युवक बैठा है। कार में पीछे तीन युवतियां बैठी हैं जो देह व्यापार करती हैं।

    आरोपितों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया। इसमें पुलिसकर्मी को सादी वर्दी में ग्राहक बनाकर भेजा। पुलिसकर्मी ने कार चालक विमल कुमार ने एक युवती के बारे में बात की। उसने सौदा कर लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने विमल को काबू किया।

    विमल को हर चक्कर पर मिलते थे 500 रुपये

    विमल ने बताया कि उसे युवतियां कार में बिठाकर इधर से उधर ले जाने के हर चक्कर पर 500 रुपये मिलते हैं। इसके बाद पुलिस टीम सेक्टर-21सी पहुंची। यहां एक मकान में महिला युवतियों से देह व्यापार कराती थी।

    पुलिस टीम ने मौके से एक युवक-युवती को कमरे के अंदर से पकड़ा। बाकी अन्य युवतियां वहां बैठी हुई थी। पुलिस के अनुसार यहां काफी समय से यह धंधा चल रहा था।