Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खुशखबरी: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर इसी महीने फर्राटा भरेंगे वाहन, काम हुआ पूरा

    Updated: Wed, 09 Oct 2024 08:28 PM (IST)

    Delhi-Mumbai Expressway दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को लेकर बड़ा अपडेट आया है। फरीदाबाद में बाईपास पर निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे Delhi-Mumbai ...और पढ़ें

    Delhi-Mumbai Expressway: फरीदाबाद में कालिंदीकुंज से लेकर कैली तक का भाग हो गया तैयार। जागरण फोटो
    Delhi-Mumbai Expressway: फरीदाबाद में कालिंदीकुंज से लेकर कैली तक का भाग हो गया तैयार। जागरण फोटो

    HighLights

    1. कालिंदीकुंज से लेकर कैली तक का भाग हो गया तैयार।
    2. अब एक्सप्रेसवे पर लाेड टेस्टिंग का काम शुरू होगा।
    3. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे तैयार, इसी महीने हो जाएगा चालू।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में बाईपास पर निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे Delhi-Mumbai Expressway का काम पूरा हो गया है। केवल लोड टेस्टिंग का काम बचा है। जो इसी महीने के अंत तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद इसे वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाएगा।

    बता दें जिले की सीमा में इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य की डेडलाइन सितंबर थी, लेकिन यह पूरा नहीं हो सका। यह देश के सबसे लंबे एक्सप्रेस-वे में शुमार है। इसकी कुल लंबाई 1350 किलोमीटर है। इससे दिल्ली से मुंबई 12 घंटे में आना-जाना संभव हो सकेगा। 12 फरवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खंड का उद्घाटन किया था।

    डीएनडी फ्लाईओवर से कालिंदीकुंज तक के भाग का काम मार्च 2025 तक पूरा करने का दावा है। दिल्ली से मुंबई एक्सप्रेस-वे दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर से शुरू हो रहा है। सेक्टर-62, साहुपुरा मोड़ से आगे एक्सप्रेस-वे तैयार हो गया है, आवागमन भी शुरू है। अब डीएनडी फ्लाईओवर से साहुपुरा मोड़ तक एक्सप्रेस-वे पर काम चल रहा है।

    अधिकारियों के अनुसार, कालिंदीकुंज से सेक्टर-62 तक के भाग का काम पूरा हो गया है। सभी जगह अंडरपास बन गए हैं। इन सभी की अप्रोच सड़क बन चुकी है। ऐतमादपुर व बड़ौली के सामने एलिवेटेड सड़क बन गई है। सर्विस रोड का काम भी पूरा है। दाएं-बाएं लोहे की रेलिंग लगाई जा चुकी है।

    खबरें और भी

    यहां भी बने हैं प्वाइंट

    बाईपास पर सेक्टर-30 ऐतमादपुर, सेक्टर-28, बसेलवा कॉलोनी, खेड़ीपुल, बीपीटीपी पुल के पास, सेक्टर-दो, सेक्टर-दो आईएमटी के पास प्रवेश निकास प्वाइंट बन गए हैं। इन सभी जगह अंडरपास बन गए हैं। कंस्ट्रक्शन कंपनी ने अंडरपास के आसपास ही प्रवेश व निकास प्वाइंट बनाए हैं।

    एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर छह लेन सर्विस रोड

    एक्सप्रेस-वे कुल 12 लेन का बनाया गया है। मैन कैरिज-वे छह लेन का है जबकि दाएं-बाएं सर्विस रोड भी तीन-तीन लेन की बनाई है। इसी सर्विस लेन के माध्यम से वाहन चालक मैन कैरिज वे का प्रयोग कर सकेंगे।

    तीन भाग में हो रहा है काम

    एक्सप्रेस-वे का निर्माण तीन भागों में हो रहा है। दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर से लेकर मिंडकोला गांव के बीच 59 किलामीटर है। भाग एक के तहत दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर के पास से कालिंदीकुंज तक करीब नौ किलोमीटर एक्सप्रेस-वे का निर्माण चल रहा है। इनमें सात किलोमीटर एलिवेटिड है।

    इसके बाद आगरा नहर के साथ-साथ सेक्टर-37 शवदाह गृह के पास आकर बाईपास से जुड़ गया है। भाग दो मलरेना पुल तक 24 किलोमीटर है। तीसरा भाग मलेरना पुल से सोहना तक 26 किलोमीटर है।

    यह भी पढ़ें- Flight Bomb Threat: 'इस फ्लाइट को उड़ा दें', लंदन से दिल्ली आ रहे विमान में बम की सूचना से हड़कंप

    सोहना के अलीपुर से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का हिस्सा भी यहीं से जुड़ा है। परियोजना निदेशक के अनुसार इस बार वर्षा अधिक हुई थी। इसलिए काम अधिक प्रभावित हुआ। सीवर, पेयजल लाइनें शिफ्ट कराने में देरी हुई। बिजली की लाइन भी बाधा बन गई थी। लेकिन अब काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसी महीने के अंत तक पूरी उम्मीद है कि यह वाहन चालकों के लिए खोल दिया जाए।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली की CM आतिशी का आवास कराया खाली, बंगले के बाहर फेंका सामान; CMO का बड़ा आरोप