यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Faridabad: शराब में धुत्त कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा, शख्स पर चढ़ाकर कई बार आगे-पीछे की गाड़ी
फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली घटना घटी है जहां एक शराब में धुत्त कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा है। कार में पांच युवक सवार थे। मोटरसाइकल सवार ...और पढ़ें

HighLights
- फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली घटना घटी है
- एक शराब में धुत्त कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा
- कार में पांच युवक सवार थे।
फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जहां एक शराब में धुत्त कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा है। कार में पांच युवक सवार थे। मोटरसाइकल सवार के नीचे फंसे होने की आशंका के चलते कार चालक ने उसके ऊपर से कई बार कार को आगे-पीछे किया। इसके बाद उसे कार के नीचे से निकालकर झाड़ियों में फेंककर कार सवार सभी लोग फरार हो गए है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।