Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Faridabad: एक तरफा प्यार में युवक ने गले पर ब्लेड मारकर की जान देने की कोशिश, पहले भी आत्महत्या का कर चुका प्रयास

    By Susheel BhatiaEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 05:07 PM (IST)

    फरीदाबाद में एक युवक ने ब्लेड से अपने गले पर वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक को तुरंत बादशाह खान नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक किसी य ...और पढ़ें

    एक तरफा प्यार में युवक ने गले पर ब्लेड मारकर की जान देने की कोशिश
    एक तरफा प्यार में युवक ने गले पर ब्लेड मारकर की जान देने की कोशिश

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। डबुआ कालोनी में एक युवक ने ब्लेड से अपने गले पर वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक को तुरंत बादशाह खान नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

    एक तरफा प्यार करता है युवक 

    पता चला है कि युवक किसी युवती से एक तरफा प्यार करता है। किसी बात को लेकर उससे फोन पर कहासुनी हुई थी, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया। डबुआ कालोनी में रहने वाला 19 वर्षीय युवक मूल रूप से रायबरेली का रहने वाला है।

    वह अपने गांव के पास की गांव की रहने वाली युवती से एकतरफा प्यार करता है। इसके बारे में उसके स्वजन भी जानते हैं। स्वजन ने युवती के स्वजन से शादी की बात की थी, लेकिन वह नहीं माने। इससे पहले भी युवक फांसी लगाकर व तालाब में कूदकर जान देने की कोशिश कर चुका है।

    फोन कटने के बाद आत्महत्या की कोशिश

    समय रहते उसे बचा लिया गया था। युवक को परेशान देखते हुए करीब 20 दिन पहले कर्ण को एसी नगर में अपने मामा के लड़के के पास भेज दिया। वह फिलहाल यहीं रह रहा है। कुछ दिन पहल वह डबुआ कालोनी में अपनी बुआ के घर आया था।

    खबरें और भी

    रात को वह किसी से फोन पर बात कर रहा था। फोन कटने के बाद उसने आत्महत्या की कोशिश की। डबुआ थाना पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं है और न ही किसी ने शिकायत दी है।