Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP से लूटपाट करने फरीदाबाद पहुंचे छह बदमाश, पुलिस ने रास्ते में रोका तो शुरू की फायरिंग; तीन बदमाश समेत 4 घायल

    By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi
    Updated: Fri, 01 Sep 2023 08:46 AM (IST)

    ग्रेटर फरीदाबाद के खेड़ी पुल क्षेत्र में बीती रात 12.45 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में तीन बदमाश समेत कुल चार लोग घ ...और पढ़ें

    फरीदाबाद पुलिस के साथ हुई बदमाशों की मुठभेड़। फाइल फोटो
    फरीदाबाद पुलिस के साथ हुई बदमाशों की मुठभेड़। फाइल फोटो

    ग्रेटर फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। ग्रेटर फरीदाबाद के खेड़ी पुल क्षेत्र में बीती रात 12.45 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस अपनी रूटीन चेकिंग की कार्रवाई कर रही थी।

    यहां पुलिस ने एक वाहन को पूछताछ के लिए रोका तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने भी आत्मरक्षा के लिए फायरिंग की जिसमें कुल तीन बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    यह है पूरा मामला

    गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात में करीब 12.45 बजे पुलिस अपनी रूटीन चेकिंग कर रही थी। इस बीच उन्हें एक कार में सवार छह लोगों पर शक हुआ तो उन्हें पूछताछ के लिए रोका।

    इतने में बदमाशों की तरफ से चार राउंड फायरिंग कर दी गई। जवाब में पुलिस ने भी बदमाशों पर गोलियां चलाईं जिसमें कुल तीन बदमाश घायल हो गए। वहीं क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 में तैनात हेड कांस्टेबल सुमित को भी गोली लग गई।

    वहीं तीन बदमाश ईको वैन में भाग खड़े हुए। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। पुलिस को अब तक की पूछताछ में पता चला है कि यह सभी बदमाश उत्तर प्रदेश के मोदीनगर से फरीदाबाद में लूटपाट करने आए थे।