Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Faridabad News: बेटी से छेड़खानी पर भड़का परिवार, कार में बैठे आरोपित को कुल्हाड़ी से काट डाला

    By Harender NagarEdited By: JP Yadav
    Updated: Wed, 26 Oct 2022 12:51 PM (IST)

    Faridabad News आरोप है कि मोहित ने अपने साथी नवीन के साथ मिलकर एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। इतना ही नहीं शिकायत के लिए परिवार की महिलाओं को भी छे ...और पढ़ें

    फरीदाबाद में छेड़छाड़ के आरोपित युवक की हत्या।
    फरीदाबाद में छेड़छाड़ के आरोपित युवक की हत्या।

    फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची फरीदाबाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास भी जारी हैं।

    जागरण संवाददाता के मुताबिक, गांव देहा भुपानी में झगड़े के चलते कुछ हमलावरों ने कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या कर दी। वहीं उसके साथी को बुरी तरह घायल कर दिया। हमले में जान गंवाने वाले युवक का नाम मोहित यादव है।

    मोहित गांव देहा भूपानी में ही पशुपालन करता था। वहीं घायल युवक का नाम नवीन है। नवीन आइसीयू में भर्ती है। भूपानी थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मोहित पर था बेटी से छेड़खानी का आरोप

    भूपानी थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मोहित के ऊपर गांव के एक परिवार ने उनकी लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा कि मोहित के साथी नवीन ने उनकी बेटी को स्कूटी से खींचने की कोशिश की। इसकी शिकायत लेकर लड़की के परिवार के सदस्य भूपानी थाने गए थे।

    मोहित और नवीन पर लगा हमले का आरोप

    आरोप है कि इसी दौरान मोहित अपने साथी नवीन को लेकर लड़की के घर चल गया। परिवार के पुरुष सदस्य शिकायत लेकर थाने गए हुए थे। आरोप है कि मोहित व उसके साथियों ने घर की महिलाओं पर हमला किया और वहां से चले गए।

    खबरें और भी

    मोहित ने मौके पर ही तोड़ दिया दम

    इसके बाद परिवार के पुरुष सदस्यों को इसका पता चला ताे वे हाथाें में कुल्हाड़ी, लाठी व डंडे लेकर मोहित को ढूंढ़ने लगे। वह अपने घर के बाहर साथी नवीन के साथ कार में बैठा मिला। हमलावरों ने दोनों को कार से बाहर खींच लिया। उनके ऊपर कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर दिया। इसमें ज्यादा चोट लगने की वजह से मोहित की मौत हो गई। वहीं, नवीन बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि हमलावरों के नाम कुणाल, अमित व अन्य पता चले हैं। उनकी तलाश शुरू कर दी है।