यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बारिश में अपने इलाके की जलभराव, सीवर और पेड़ गिरने की यहां दें सूचना, 24 घंटे काम करेगा नगर निगम
फरीदाबाद नगर निगम ने वर्षाजनित समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे चलने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया है। आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने यह आदेश जारी किया है ...और पढ़ें

HighLights
- 24 घंटे काम करेगा नगर निगम का कंट्रोल रूम |
- जलभराव, सीवर और पेड़ गिरने की सूचना दें |
- शिकायत का समाधान दो दिन में होगा |
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। वर्षा को देखते हुए नगर निगम की ओर से बनाया गया कंट्रोल रूम अब 24 घंटे काम करेगा। बृहस्पतिवार को आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने यह आदेश जारी किए। कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान को इसका नोडल इंचार्ज बनाया गया।
वहीं छह कर्मचारियों की ड्यूटी कंट्रोल रूम में शिफ्ट अनुसार लगाई गई। कंट्रोल रूम में लोग 0129-2418224, 0129-2415549 नंबर पर फोन करके अपनी समस्या के बारे में जानकारी दे सकते हैं।
वर्षा से होने वाले जलभराव के साथ, सीवर ओवरफ्लो, पेड़ गिरने की जानकारी भी कंट्रोल रूम में दी जा सकेगी। शहर में होने वाले जलभराव को लेकर अपनी समस्या बताने के लिए अभी तक लोगों के पास कोई नंबर नहीं था।
लोग जेई और एसडीओ को फोन मिलाते थे। कई लोगों के पास एसडीओ और जेई के नंबर की जानकारी नहीं होती थी। जिसकी वजह से उनको परेशानी का सामना करना पड़ता था।
बृहस्पतिवार को कंट्रोल रूम में कुल 60 शिकायतें आई। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेज दिया जाएगा। वहीं अगर कंट्राेल रूम में आई शिकायत का दो दिन के भीतर समाधान नहीं होता है तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।