विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फरीदाबाद में अधेड़ व्यक्ति ने किशोरी से किया दुष्कर्म, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से हुआ खुलासा

By Parveen Kaushik Edited By: Nitin Yadav
Published: Sun, 03 Sep 2023 08:44 PM (GMT+05:30)

फरीदाबाद के सेक्टर-58 थाने अंतर्गत एक कालोनी में अधेड़ व्यक्ति ने 14 साल की किशोरी से कई बार दुष्कर्म किया। ...और पढ़ें

फरीदाबाद में अधेड़ व्यक्ति ने किशोरी से किया दुष्कर्म।
फरीदाबाद में अधेड़ व्यक्ति ने किशोरी से किया दुष्कर्म।

HighLights

  1. फरीदाबाद में व्यक्ति ने किशोरी से किया दुष्कर्म
  2. अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से हुआ व्यक्ति की करतूत का खुलासा
  3. पांच माह की गर्भवती है पीड़िता

फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। फरीदाबाद के सेक्टर-58 थाने अंतर्गत एक कालोनी में अधेड़ व्यक्ति ने 14 साल की किशोरी से कई बार दुष्कर्म किया। अब किशोरी पांच माह की गर्भवती है। किशोरी का पेट बढ़ता देख अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिसमें गर्भवती होने के बारे में पता चला। इसकी शिकायत सेक्टर-58 थाने में दी।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तुरंत आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा। उधर पीड़ित किशोरी के स्वजन अब डाक्टरों से संपर्क कर रहे हैं कि गर्भ का क्या करना है।

सेक्टर-58 थाने के प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि कालोनी में रहने वाला एक व्यक्ति और उसकी पत्नी नौकरी करते हैं। इस व्यक्ति ने कॉलोनी में ही रहने वाले चरण सिंह से कुछ पैसे ब्याज पर लिए थे। इसलिए उसका आना-जाना घर पर हो गया। उनकी 14 साल की बेटी से वह घुल-मिल गया। उनके ड्यूटी जाने के बाद भी वह घर में आ जाता था।

मानसिक रूप से दिव्यांग है पीड़िता

पुलिस ने बताया कि पीड़िता मानसिक रूप से थोड़ी दिव्यांग है। आरोपित ने करीब पांच माह पूर्व बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसके धमकी दी कि यदि किसी को बात बताई तो वह उनके मकान पर कब्जा कर लेगा। बच्ची डर गई और चुप रही।

इसके बाद उसने दो-तीन बार और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। अब जब बच्ची का पेट बढ़ने लगा तो शक हुआ। व्यक्ति ने जब अपनी बेटी से पूछा तो सारी बात बताई।

परिवार को मिली सुरक्षा: पुलिस

पीड़ित का कहना है कि चरण सिंह दबंग किस्म का व्यक्ति है। जब से थाने में शिकायत दी है, उन्हें राजीनामा करने की धमकियां मिल रही हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा की जाए। थाना प्रभारी अनूप का कहना है कि पीड़ित पक्ष को हर हाल में सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।