यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फरीदाबाद में बनेंगे तीन मॉडल पार्क, नगर निगम ने दिए चिह्नित करने के आदेश; दी जाएंगी कई सुविधाएं
फरीदाबाद में नगर निगम शहर के पार्कों को मॉडल बनाने की योजना बना रहा है। पहले तीन पार्कों का चयन किया जाएगा जिन्हें विकसित किया जाएगा। इन पार्कों में ओ ...और पढ़ें

HighLights
- शहर के पार्क बनेंगे मॉडल पार्क |
- निगम आयुक्त ने दिए आदेश |
- पार्कों में होंगी आधुनिक सुविधाएं |
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। शहर के पार्काें को मॉडल बनाने के लिए निगम की ओर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए पहले तीन पार्काें को मॉडल बनाया जाएगा। इसके लिए निगम आयुक्त ने कार्यकारी अभियंता को अलग-अलग जोन में तीन पार्क चिह्नित करने के आदेश दिए है। 20 जुलाई तक कार्यकारी अभियंता को अपने अपने क्षेत्र में पार्क चिह्नित करके बताना होगा।
निगम उसी पार्क को विकसित बनाएगा, जो एक एकड़ में बना होगा। इसमें निगम की ओर से ओपन जिम, पुस्तकालय भी तैयार किया जाएगा। इसके साथ पार्काें में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा। वहीं पालतू डॉग को घूमाने के लिए इस पार्क में अलग से ट्रैक भी बनाएगा। प्रत्येक पार्क में निगम करीब पांच लाख रुपये खर्च करेगा।
शहर के अधिकतर पार्काें की हालत खराब
शहर के अधिकतर पार्काें की हालत इस समय खराब है। पार्काें में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। जिससे पानी कई दिन तक पार्काें में ही खड़ा रहता है। हाल में आई वर्षा में सेक्टर-21ए का विवेकानंद पार्क पूरी तरह से पानी में डूब गया था। इसके साथ ही शहर के सबसे बड़े पार्काें में शामिल टाउन पार्क और रोज गार्डन में भी पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। वर्षा का पानी कई दिन तक जमा रहता है। इससे पौधों को भी नुकसान होता है। ऐसे में निगम मॉडल पार्क बनाने के साथ सभी पार्काें में पानी निकासी की व्यवस्था भी करेगा।
निजी एजेंसी को दिया जाएगा मॉडल पार्क के रखरखाव का जिम्मा
अभी नगर निगम क्षेत्र में कुल 145 पार्क है। जिमसें से 120 पार्काें का रखरखाव आरडब्ल्यूए की ओर से किया जा रहा है। लेकिन फंड की कमी के कारण पार्काें का रखरखाव नहीं हो पाता है। आरडब्ल्यूए को अक्सर रखरखाव को लेकर अक्सर फंड की कमी की शिकायत रहती है। उनका कहना होता है कि निगम की ओर से समय पर फंड रिलीज नहीं किया जाता है। तीन पार्काें को मॉडल बनाने के बाद फिर दूसरे पार्काें को चिह्नित करने का काम किया जाएगा।
खबरें और भी
निगम क्षेत्र में स्थित पार्काें की दशा सुधारने के लिए निगम ने काम शुरू कर दिया है। पहले तीन पार्क को चिह्नित करने का आदेश दिया गया है। जिनको माडल बनाया जा सके। निगम शहर के सभी पार्काें को बेहतर बनाने के लिए काम करेगा। - धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त नगर निगम
यह भी पढ़ें- Faridabad News: जवाहर कॉलोनी 45 फूट रोड को लेकर निगम ने जारी किया वर्क ऑर्डर, हजारों लोगों को मिलेगी बड़ी राहत