Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Faridabad News: लिव इन में रहने वाली महिला की हत्या कर यमुना में फेंका था शव, आरोपी गिरफ्तार

    By Susheel BhatiaEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 07:24 PM (IST)

    फरीदाबाद में लिव-इन में रह रही महिला की गला दबाकर हत्या कर यमुना में शव को फेंकने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने महिला को 16 अ ...और पढ़ें

    फरीदाबाद में लिव इन में रहने वाली महिला की हत्या कर यमुना में शव फेंकने वाला गिरफ्तार
    फरीदाबाद में लिव इन में रहने वाली महिला की हत्या कर यमुना में शव फेंकने वाला गिरफ्तार

    फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। लिव-इन में रह रही महिला की गला दबाकर हत्या कर यमुना में शव को फेंकने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ सेक्टर-58 थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

    महिला के साथ लिव-इन में रहता था आरोपी

    इससे पहले महिला की गुमशुदगी की रपट थाने में दर्ज है। अब आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ है। थाना सेक्टर-58 प्रभारी अनूप सिंह की सीकरी पुलिस चौकी की टीम ने आरोपी धर्मेंद्र काे पकड़ा है। वह मूल रुप से उत्तर प्रदेश के हाथरस के गांव बसगोई का रहने वाला है।

    आरोपित एक साल से गांव सीकरी में रहता था। उसके साथ लक्ष्मी उर्फ राधा नामक महिला लिव इन में रहती थी। आरोपित नशा करके महिला के साथ झगड़ा व मारपीट करता था। महिला के पिता पप्पू ने 19 अगस्त को लक्ष्मी के गुम होने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही थी।

    गला दबाकर महिला की हत्या की

    आरोपित धर्मेंद्र भी उसी दिन से अपने घर से लापता था। इसलिए पुलिस को उस पर शक हुआ। आरोपित को पुलिस चौकी सीकरी प्रभारी सुनील की टीम ने सेक्टर-58 ट्रांसपोर्ट नगर से काबू किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने महिला को 16 अगस्त को नशे की हालत में गला दबाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

    ये भी पढ़ें-Faridabad Crime: 'बेटा' कहना नहीं आया रास तो जान से धोना पड़ा हाथ, चाकू से किए कई वार; कत्ल के बाद आरोपी फरार

    वह महिला के शव को ऑटो में ले गया था। उसने ऑटो चालक को कहा की उसकी पत्नी की तबीयत खराब है, इसे मोहना पुल तक छुड़वा दो। वहां से इसके गांव वाले आ जाएंगे। आरोपित ऑटो में महिला को मोहना यमुना पुल पर ले गया। वहां से शव को यमुना में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपित को अदालत में कर चार दिन के रिमांड पर ले लिया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढें- Faridabad: डेढ़ लाख लगाई थी चोरी किए नवजात की बोली, दो महिला गिरफ्तार; दोनों ने छोड़ दिए हैं अपने पति और बच्चे