विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana News: बाइक सही ढंग से चलाने की नसीहत देना पड़ा महिला को भारी, मारपीट में गर्भ में पल रहे 5 माह के बच्चे की मौत

Updated: Thu, 08 Feb 2024 12:56 PM (IST)

Faridabad Crime News पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले मइनुद्दीन ने बृहस्पतिवार को अपने साथियों के साथ मिलकर उसके परिवार पर हमला कर दिया। गर्भवती महिला क ...और पढ़ें

Haryana News: बाइक सही ढंग से चलाने की नसीहत देना पड़ा महिला को भारी
Haryana News: बाइक सही ढंग से चलाने की नसीहत देना पड़ा महिला को भारी

HighLights

  1. पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित परिवार पर किया हमला
  2. महिला को बादशाह खान नागरिक अस्पताल में करवाया गया भर्ती

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। धौज थाना क्षेत्र में आपसी लड़ाई झगड़े के दौरान गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे पांच महीने के बच्चे की मौत हो गई। महिला का नाम तसलीमा है।

तसलीमा के पति ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले मइनुद्दीन ने बृहस्पतिवार को अपने साथियों के साथ मिलकर उसके परिवार पर हमला कर दिया। उस दौरान घर में केवल महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। जबकि वह किसी शोक में शामिल होने के लिए बाहर गए थे।

उन्होंने बताया कि यह झगड़ा केवल बाइक सही से चलाने की नसीहत देने को लेकर हुआ। मइनुद्दीन का बेटा काफी तेज बाइक चलाता है। जिसको लेकर तसलीमा उसको कई बार नसीहत दे चुकी थी। इसको लेकर वह मइनुद्दीन को कई शिकायत कर चुकी थीं।

महिला के शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

पड़ोसी परिवार इसी बात की रंजिश पाले हुए था। गर्भवती महिला को बादशाह खान नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। धौज थाना प्रभारी के अनुसार पूरे मामले की जांच की जांच की जा रही है।

महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मामले में महिला रोग विशेषज्ञ से सलाह ली जा रही है। उसके बाद मामला दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।