विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

55 साल के शख्स ने 5 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

By Amit MishraEdited By:
Updated: Sat, 07 Jan 2017 07:08 PM (IST)

महिला तेज लांबा के घर की तरफ गई तो उनकी बेटी रोते हुए तेज लांबा के घर से आ रही थी। महिला ने उससे रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने बता दिया कि तेज ने उसके साथ गलत काम किया है।

News Article Hero Image

फरीदाबाद [जेएनएन]। मुजेसर क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाले अधेड़ शख्स पर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुजेसर क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी पांच साल की बेटी गेट पर खेल रही थी। महिला छत पर कपड़ा सुखाने चली गई। जब वह वापस लौटी तो पड़ोस की महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला तेज लांबा उनकी बेटी को अपने घर ले गया है।

महिला तेज लांबा के घर की तरफ गई तो उनकी बेटी रोते हुए तेज लांबा के घर से आ रही थी। महिला ने उससे रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने बता दिया कि तेज ने उसके साथ गलत काम किया है। महिला ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की उम्र करीब 55 साल है।

टूरिस्ट गाइड समेत 4 लोगों ने विदेशी महिला के साथ की थी हैवानियत