यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'वोट देकर आओ, ब्रांडेड चीजों पर डिस्काउंट लेकर जाओ', बाजारों में दो दिन होगा वोटरों के लिए जबरदस्त ऑफर
Haryana Vidhansabha Election 2024 हरियाणा में आगामी 5 अक्तूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाला जाएगा। इसी को देखते हुए फरीदाबाद प्रशासन ने जिले में म ...और पढ़ें

HighLights
- फरीदाबाद में मतदान के बाद मिलेगी खरीदारी पर छूट।
- प्रशासन का वोटिंग फीसदी बढ़ाने का लक्ष्य।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से प्रशासन ने कदम बढ़ाए हैं। मतदाताओं को नामी उत्पादों और खाद्य पदार्थों पर पांच व छह अक्टूबर को 10 से 20 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। जो पैबल डाउनटाउन मॉल में स्थापित शोरूम में मतदान करते समय लगाई गई स्याही को दिखाने पर दी जाएगी।
सभी 17 शोरूम अपने उत्पादों पर 10 प्रतिशत की देंगे छूट
स्वीप के नोडल अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त डा.आनंद शर्मा ने बताया कि मतदाताओं को माल में 18 ब्रांडेड शोरूम अपने उत्पाद पर छूट का लाभ देंगे। माल में चिन्हित कैफे देहली हाईट्स 20 प्रतिशत छूट का लाभ देगा। शेष सभी 17 शोरूम अपने उत्पादों पर 10 प्रतिशत की छूट देंगे।
हर मतदाताओं को भी मतदान करने के बाद उठाना चाहिए लाभ
इनमें चुनमुन, पेंटालून्स, स्टारबक्स, सोशल, ग्लोबल रिपब्लिक, मीना बाजार, ले-मार्क, सागर रत्ना, वंचाय, बर्गर सिंह, खान चाचा, बीकानेर, अमृतसरी, कैलिफोर्निया बुर्रिटो, फैटिगर और बैरी ब्रदर शामिल हैं। मतदाताओं को भी मतदान करके इस विशेष छूट का लाभ उठाना चाहिए।