Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फरीदाबाद के व्यक्ति संग हो गया खेला, आया अनजान शख्स का कॉल और क्रेडिट कार्ड से गायब हो गई रकम

    Updated: Sat, 02 Mar 2024 09:45 AM (IST)

    क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड कराने के नाम पर ठग ने एक व्यक्ति से एक लाख 13 हजार 220 रुपये ठग लिए। साइबर थाना सेंट्रल में सूर्या विहार पार्ट तीन सेहतपुर के ...और पढ़ें

    फरीदाबाद के व्यक्ति संग हो गया खेला, आया अनजान शख्स का कॉल और क्रेडिट कार्ड से गायब हो गई रकम
    फरीदाबाद के व्यक्ति संग हो गया खेला, आया अनजान शख्स का कॉल और क्रेडिट कार्ड से गायब हो गई रकम

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड कराने के नाम पर ठग ने एक व्यक्ति से एक लाख 13 हजार 220 रुपये ठग लिए। साइबर थाना सेंट्रल में सूर्या विहार पार्ट तीन सेहतपुर के रहने वाले सिकंदर सिंह ने दी शिकायत में बताया कि 19 जनवरी को उनके पास एक अनजान शख्स ने फोन किया।

    उसने कहा कि सर आप सिकंदर सिंह बोल रहे हो। उसने बताया कि वह क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेंट से बोल रहा है। इसके बाद वह क्रेडिट कार्ड को लेकर बातें करने लगा। उसने बोला आपके कार्ड का वार्षिक शुल्क लगेगा। अनजान शख्स ने कहा कि आपको अपना क्रेडिट कार्ड पंजीकृत (रजिस्टर) कराना होगा।

    इसके बाद उसके मोबाइल फोन पर एक मैसेज भेज दिया। उसमे इंडस लैंड बैंक की ओर से एक लिंक दर्शाया गया था। उसने यह लिंक क्लिक कर दिया। ऐसा करते ही उनका फोन हैक हो गया। इस पर ओटीपी आने लगा और उसके क्रेडिट कार्ड से तीन बार में एक लाख 13 हजार 220 रुपये कट गए।

    उसने तुरंत कस्टमर केयर में फोन लगाया और सारी बात बताई। तब तुरंत कार्ड बंद कराया गया। इसकी सूचना व शिकायत साइबर थाने को दी। पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज किया है। जांच की जा रही है।

    खबरें और भी