विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Faridabad Crime: तीन बच्चों का आज होगा पोस्टमार्टम, छज्जा गिरने से हुई थी मौत; मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published: Sat, 06 Jul 2024 08:43 AM (IST)

फरीदाबाद शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बीते दिन शुक्रवार को घर का छज्जा गिरने से ...और पढ़ें

फरीदाबाद में तीन बच्चों की छज्जा गिरने से हुई थी मौत। फाइल फोटो
फरीदाबाद में तीन बच्चों की छज्जा गिरने से हुई थी मौत। फाइल फोटो

HighLights

  1. सेक्टर-58 थाने के अंतर्गत सीकरी गांव में हुआ था शुक्रवार देर शाम हादसा।
  2. मकान का छज्जा गिरने से नीचे खेल रहे एक परिवार के तीन बच्चों की हुई मौत।
  3. पुलिस ने लापरवाही के आरोप में मकान मालिक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
  4. घटना के बाद से आरोपित मकान मालिक राकेश फरार, पुलिस कर रही तलाश।

 जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाने के अंतर्गत सीकरी गांव में एक मकान का छज्जा गिरने से नीचे खेल रहे एक परिवार के तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। आज सभी का पोस्टमार्टम होगा। छज्जे की हालत ठीक नहीं थी। वर्षा के बाद इसकी हालत और खराब हो रही थी, लेकिन किसी को यह अंदाजा नहीं था कि वह गिर जाएगा।

किराए पर रहता था पीड़ित परिवार

हादसा शुक्रवार देर शाम हुआ। यह मकान गांव में राकेश का है। उसने किराये के लिए कमरे बनाए हुए हैं। इन्हीं कमरों में कुछ प्रवासी लोग किराये पर रहते हैं। एक कमरे में धर्मेंद्र अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। देर शाम इस मकान का छज्जा एकाएक गिर गया, जिसके चलते छज्जे के नीचे बैठे धर्मेंद्र का 10 वर्षीय पुत्र आदिक, नौ वर्षीय आकाश तथा 11 वर्षीय पुत्री मुस्कान उसकी चपेट में आ गए।

हादसे में तीनों बच्चों की हुई थी दर्दनाक मौत

हादसे में तीनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-58 व सीकरी चौकी पुलिस तीनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए हैं। पोस्टमार्टम शनिवार सुबह होगा। बड़ा हादसा होने की वजह से पूरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सरपंच विवेक और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

पुलिस आरोपी मकान मालिक की कर रही तलाश

सरपंच ने जिन लोगों को चोट लगी, उन्हें अस्पताल भिजवाया। इधर एक साथ तीन बच्चों की मौत से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। 

पुलिस (Faridabad Police) ने लापरवाही के आरोप में मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपित मकान मालिक राकेश फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।