Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'देश की बेटियां हर क्षेत्र में बढ़ रही आगे' जेसी बोस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोलीं राष्ट्रपति

    Updated: Wed, 21 Aug 2024 03:09 PM (IST)

    Draupadi Murmu in Faridabad जेसी बोस यूनिवर्सिटी में पांचवें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने बतौर मुख्यअतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज फरीदाबाद दौर ...और पढ़ें

    Faridabad News: राष्ट्रपति के आगमन पर स्वागत करते प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय। फोटो जागरण
    Faridabad News: राष्ट्रपति के आगमन पर स्वागत करते प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय। फोटो जागरण

    HighLights

    1. राष्ट्रपति ने जेसी बोस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में लिया हिस्सा।
    2. खुशी की बात है कि देश की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं-मुर्मु।

    सुशील भाटिया, फरीदाबाद। जेसी बोस यूनिवर्सिटी में पांचवें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने आज बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किया। इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Governor Bandaru Dattatreya) भी मौजू रहे। राज्यपाल ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। 

    समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां को पुलिस एवं प्रशासन की टीमों ने बखूबी निभाया। इससे पहले मंगलवार को पूर्व संध्या पर समारोह स्थल पर दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास भी किया गया था ताकि समारोह के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समारोह में एक घंटे से अधिक समय तक रहीं।

    हरियाणा ने देश की आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई-मुर्मु

    इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि आज परिश्रम के परिणाम का दिन है। यह खुशी की बात है कि देश की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस बात की बहुत खुशी है कि जेसी बोस यूनिवर्सिटी के सफल छात्र देश के निर्माण में भी योगदान दे रहे हैं।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु व राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय यूनिवर्सिटी के स्टाफ के साथ, साथ में वाइस चांसलर प्रोफेसर एसके तोमर

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आगे कहा कि इस विश्वविद्यालय का नाम महान वैज्ञानिक जेसी बोस के नाम पर है। जिन्होंने यह साबित किया की पेड़-पौधों में भी जीवन होता है। उनके जीवन से प्रेरणा ले सकते हैं। हरियाणा ने देश की आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसमें जेसी बस प्रौद्योगिकी जैसे विश्वविद्यालयों की अग्रणी भूमिका है।

    खबरें और भी

    राष्ट्रपति मुर्मु ने आगे कहा कि यह जानकारी मिली है कि इस विश्वविद्यालय ने विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के साथ छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए करार किए हैं। देश में गुणवत्ता युक्त अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए ऐसी पहल की है।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंचीं जेसी बोस वाईएमसीए यूनिवर्सिटी।

    दूसरी बार,भारत का कोई राष्ट्रपति संस्थान का कर रहा दौरा

    यह दूसरी बार है जब भारत का कोई राष्ट्रपति ने इस संस्थान का दौरा किया। इससे पहले, भारत के तीसरे राष्ट्रपति भारत रत्न डा. जाकिर हुसैन ने 20 नवंबर, 1968 को वाईएमसीए इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग फरीदाबाद (YMCA Institute of Engineering Faridabad) की आधारशिला रखी थी। 

    दीक्षा समारोह के दौरान, वर्ष 2023 में अपनी डिग्री पूरी करने वाले 1536 विद्यार्थियों और शोधार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई। इसमें 998 स्नातक, 525 स्नातकोत्तर और 13 पीएचडी शामिल रहे। डिग्री प्राप्त करने वालों में 874 छात्र और 662 छात्राएं थीं।

    इसके अलावा समारोह में दो मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। जिनमें से 75 हजार रुपये राशि का एक राज्यपाल-कुलाधिपति स्वर्ण पदक है जो ओवरआल बीटेक टॉपर को दिया जाता है तथा 65 हजार रुपये राशि का एक मुख्यमंत्री स्वर्ण पदक शामिल है। जो ओवरऑल बीटेक टापर छात्रा को दिया जाता है। दीक्षांत समारोह में सभी छात्र-छात्राएं पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में नजर आएं, जोकि ड्रेस कोड का हिस्सा था।

    1500 पुलिसकर्मी रहे मौजूद

    पुलिस प्रवक्ता के अनुसार वीवीआईपी ड्यूटी के लिए छह पुलिस उपायुक्त (Faridabad Police) नियुक्त किए गए थे। 13 सहायक पुलिस आयुक्त सहित 1500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात दिखे। साथ ही पुलिस की तीन कंपनियां रिजर्व रखी गई। बुधवार दोपहर दो बजे तक भारी वाहनों का शहर के प्रमुख मार्गों पर आवागमन बंद रहा। इस दौरान जगह-जगह यातायात पुलिस भी तैनात रही।

    यह भी पढ़ें: फरीदाबाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का होगा आगमन, पुलिस और CID टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण