विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aamir Khan की 'छोटी बेटी' का लंबी बीमारी के बाद निधन, नौ साल की उम्र में इस सुपरहिट फिल्म में किया था काम

Published: Sat, 17 Feb 2024 11:15 AM (IST)Updated: Sat, 17 Feb 2024 12:35 PM (IST)

दंगल मूवी के फैन्स और फरीदाबाद समेत पूरे देश के लिए बहुत ही दुखी कर देने वाली एक खबर आई ...और पढ़ें

सुहानी भटनागर का 19 वर्ष की उम्र में निधन। फाइल फोटो
सुहानी भटनागर का 19 वर्ष की उम्र में निधन। फाइल फोटो

HighLights

  1. फरीदाबाद की सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन
  2. सुहानी ने दंगल फिल्म में निभाई थी जूनियर बबीता फोगाट की भूमिका

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फिल्म दंगल में महज नौ साल की उम्र में आमिर खान की छोटी बेटी (जूनियर बबीता फोगाट) का रोल करने वाली सुहानी भटनागर (19) की बीमारी के बाद निधन हो गया।

फरीदाबाद के सेक्टर-17 में रहने वाले निरंकारी एपी भटनागर की पौत्री सुहानी की मौत पर सेक्टर-17 में गमगीन माहौल है।

आज ही सुहानी का सेक्टर-15 फरीदाबाद के अजरौंदा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दुर्लभ बीमारी से सुहानी का निधन 

सुहानी के पिता पुनीत ने बताया कि दो महीने पहले सुहानी के उल्टे हाथ में सूजन आई थी। स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया, तमाम टेस्ट कराए, लेकिन बात नहीं बनी। सूजन बढ़ती जा रही थी।

एक हाथ से दूसरे हाथ में सूजन और फिर पूरे शरीर में सूजन आने लगी। इसके बाद परिवार सुहानी को लेकर एम्स पहुंचा।

वहां टेस्ट करने के बाद पता लगा कि सुहानी गंभीर बीमारी डरमेटोमायसाइटिस से पीड़ित है। जो मांसपेशियों को प्रभावित करती है। लगातार हालात खराब होती चली गई।

सुहानी की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती चली गई। लेकिन शुक्रवार शाम को डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।