विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Faridabad: चोरी के आरोपी की इस हरकत से हड़कंप, पुलिस महकमा उसकी तलाश में जुटा

Updated: Sun, 10 Mar 2024 07:25 PM (IST)

सेक्टर-11 पुलिस चौकी में चोरी का आरोपित हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। आरोपित को चोरी के मामले में रिमांड पर पूछताछ के लिए चौकी लाया गया था। चौकी इंचार्ज ...और पढ़ें

चोरी के आरोपी की इस हरकत से हड़कंप, पुलिस महकमा उसकी तलाश में जुटा
चोरी के आरोपी की इस हरकत से हड़कंप, पुलिस महकमा उसकी तलाश में जुटा

दीपक पांडेय, फरीदाबाद। सेक्टर-11 पुलिस चौकी में चोरी का आरोपित हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। आरोपित को चोरी के मामले में रिमांड पर पूछताछ के लिए चौकी लाया गया था। चौकी इंचार्ज विभागीय ट्रेनिंग की वजह से बाहर गए हुए थे।

बताया जा रहा है कि जांच अधिकारी ने आरोपित को चौकी में बने एक कमरे में बैठा दिया। उन्होंने चौकी में मौजूद संतरी से कहा कि वह इसका ध्यान रखे। इतने में वह मामले की कागजी कार्रवाई पूरी कर रहे हैं। इस दौरान संतरी किसी अन्य काम में व्यस्त हो गया।

मौका पाकर आरोपित अपनी हथकड़ी निकालकर चौकी से फरार हो गया। आरोपित के फरार होने की जानकारी मिलते ही पूरी चौकी में हड़कंप मच गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि वह आरोपित की तलाश कर रहे है जल्द ही उसको पकड़ लिया जाएगा।