Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फरीदाबाद में पटाखों के डिब्बे में लगी आग, 500 मीटर तक का दहला इलाका

    By Jagran News Edited By: Rajesh Kumar
    Updated: Sun, 20 Apr 2025 01:30 PM (IST)

    तिगांव की वाल्मीकि बस्ती में रविवार सुबह पटाखों के डिब्बे में आग लग गई। इससे जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि मकान का कंक्रीट का फर्श ढह गया। ...और पढ़ें

    तिगांव की वाल्मीकि बस्ती में रविवार सुबह पटाखों के डिब्बे में आग लग गई। जागरण
    तिगांव की वाल्मीकि बस्ती में रविवार सुबह पटाखों के डिब्बे में आग लग गई। जागरण

    HighLights

    1. मुख्य आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
    2. फर्श ढह गया और खिड़की-दरवाजों का प्लास्टर टूट गया।

    प्रवीण कौशिक, फरीदाबाद। Faridabad Firecracker Explosion: तिगांव की वाल्मीकि बस्ती में रविवार सुबह पटाखों के डिब्बे में आग लग गई। इससे जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि मकान का कंक्रीट का फर्श ढह गया।

    खिड़की और दरवाजे का प्लास्टर टूटा

    खिड़की और दरवाजे का प्लास्टर टूट गया। छत की फॉल्स सीलिंग भी टूट गई। घर में मौजूद एक बुजुर्ग को मामूली चोटें आईं। धमाके के बाद पड़ोसी युवक भागते समय नीचे गिरकर घायल हो गया। धमाके की आवाज करीब आधा किलोमीटर तक सुनाई दी। आसमान में काफी धुआं देखकर ग्रामीणों को लगा कि कहीं आग लग गई है।

    सूचना मिलने पर तिगांव थाना पुलिस आई और घर में रखे पटाखे और अन्य सामान कब्जे में ले लिया। धमाके के बाद मुख्य आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।

    तिगांव में कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से थोड़ी दूर वाल्मीकि बस्ती है। यहीं पर चरणपाल का मकान है। चरणपाल पटाखे बनाने का काम करता था। उसके पास लाइसेंस भी था लेकिन कई साल पहले उसे रद्द कर दिया गया था।

    पड़ोसियों ने लगाया ये आरोप

    पड़ोसियों का आरोप है कि इसके बावजूद यहां आबादी के बीच पटाखे बनाए और बेचे जाते थे। घर के अंदर ही पटाखे स्टोर किए जाते थे। कई बार चरणपाल और उसके बेटे संजय को ऐसा करने से मना किया गया लेकिन वे नहीं मानते थे।

    खबरें और भी

    इससे पहले भी पटाखों में धमाका हुआ था तब एक बच्ची बाल-बाल बची थी। लोगों का आरोप है कि तिगांव थाना पुलिस को इसकी पूरी जानकारी है लेकिन मिलीभगत के चलते कोई कार्रवाई नहीं होती। उनकी मांग है कि इस काम को हमेशा के लिए बंद किया जाए। क्योंकि आज बड़ा हादसा टल गया लेकिन ऐसा दोबारा हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: शख्स ने गर्लफ्रेंड के इशारे पर उसके होनेवाले पति के तोड़े हाथ-पैर, ज्वेलरी लेकर फरार; खोजने में जुटी पुलिस