Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Faridabad News: यमुना में युवक का शव मिला, हत्या कर डेड बॉडी फेंकने की आशंका

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 11:26 AM (GMT+05:30)

    यमुना में गांव फज्जुपुर के पास एक युवक का शव मिला है। थाना छांयसा पुलिस ने शव को पहचान के लिए बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। थाना प्रभा ...और पढ़ें

    Faridabad News: यमुना में युवक का शव मिला, हत्या कर शव फेंकने की आशंका (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    Faridabad News: यमुना में युवक का शव मिला, हत्या कर शव फेंकने की आशंका (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    फरीदाबाद, सुभाष डागर। यमुना में गांव फज्जुपुर के पास एक युवक का शव मिला है। थाना छांयसा पुलिस ने शव को पहचान के लिए बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

    थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है की शव के बारे में एनसीआर के थानों को सूचना दे दी है। मृतक की उम्र 25 वर्ष है। आशंका है कि युवक की किसी ने हत्या करने के बाद शव यमुना में फेंक दिया।

    नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपित को जेल भेजा

    उधर, बल्लभगढ़ में नाबालिग को होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने और उसकी वीडियो बनाने वाले आरोपित को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार करके मंगलवार को इलाका मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। इसकी जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी इंदुबाला ने बताया कि आरोपित को अदालत ने जिला जेल नीमका भेज दिया है।

    एक पीड़ित पिता ने सोमवार को उन्हें दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी को उनके पड़ोस में रहने वाला एक साढ़े 18 वर्षीय युवक छह महीने पहले होटल में ले गया। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई।

    इससे उनकी बेटी काफी परेशान थी, तो उसने सारी कहानी बताई और आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसके हाथ पूरी तरह से झुलस गए हैं। इस मामले में पीड़ित अस्पताल में भर्ती है, लेकिन अभी खतरे से बाहर है।

    खबरें और भी